फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शेड हटाते समय करंट लगने से दुकानदार झुलसा

Tue, 23 Sep 2025 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
शहर में शेड उतारते समय करंट से झुलसा दुकानदार। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत नगर परिषद की ओर से दुकानों के आगे लगे शेड हटाने का अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को प्रशासन की कार्रवाई के डर से परशुराम चौक पर घड़ी की दुकान के संचालक संजय कुमार दुकान के आगे से शेड हटा रहे थे इस दौरान हाई वोल्टेज बिजली की लाइन से करंट लगने से वह झुलस गए। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


अभियान को लेकर विरोधाभास भी सामने आ रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा का दावा है कि शहर में पिछले एक सप्ताह से चल रही अतिक्रमण के खिलाफ विभागीय कार्रवाई को उनके हस्तक्षेप के बाद दिवाली तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। उधर, नगर परिषद ने पहले मुनादी कराकर दुकानदारों को चेतावनी दी थी कि शेड यदि हटाए नहीं गए तो प्रशासन उसे जबरदस्ती तोड़ देगा। प्रशासन के इस सख्त रवैये के डर से संजय ने खुद ही शेड हटाने का प्रयास किया तभी यह दुर्घटना हुई।

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी राजेंद्र सोनी ने बताया कि वीरवार से अतिक्रमण हटाओ अभियान फिर से शुरू करेंगे। दुकानदारों ने जिला नगर आयुक्त संजय बिश्नोई से शेड और अतिक्रमण हटाने के लिए दो दिन का समय मांगा था। अभियान को और बेहतर तरीके से चलाया जाएगा ताकि किसी को भी अनावश्यक नुकसान न हो और प्रशासन की ओर से दी जाने वाली राहत का पूरा लाभ दुकानदारों को मिल सके।
विज्ञापन


डीएमसी ने किया शहर का निरीक्षण

जिला नगर आयुक्त संजय बिश्नोई ने शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों के साथ मंगलवार को शिवालय मार्केट, मॉडल रोड और रतिया चुंगी क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अधिकांश दुकान मालिकों ने स्वयं अपने स्तर पर अतिक्रमण हटा लिया है। जिला नगर आयुक्त ने दुकानदारों और आमजन को स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न किया जाए। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि यदि किसी भी स्थान पर अतिक्रमण पाया जाता है, तो विभाग की टीम संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे शहर की स्वच्छता और सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

साफ-सुथरा और अतिक्रमण मुक्त रखन में सहयोग की अपील

भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रवीण जोड़ा ने बताया कि पिछले दिनों सरकार के निर्देशानुसार कब्जे, दुकानों के बाहर अतिक्रमण और शेड तोड़ने का अभियान चलाया जा रहा था। इससे दुकानदार और आमजन चिंतित थे। दुकानदारों की मांग पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हांसी के विधायक एवं फतेहाबाद प्रभारी विधायक विनोद भयाना से बात कर दिवाली तक समय देने का आग्रह किया। इस पर दोनों नेताओं ने आश्वासन दिया है। जोड़ा ने दुकानदारों से अपील की कि यह शहर हमारा अपना है, इसे साफ-सुथरा और अतिक्रमण मुक्त रखना हमारा कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें