फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सुखचैन में मुनादी से गांव में हड़कंप, लाठियां लेकर घरों से बाहर आए ग्रामीण

Fri, 13 Feb 2026 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
बडागुढ़ा। बडागुढ़ा क्षेत्र के गांव सुखचैन में वीरवार देर रात्रि जब गांव में अज्ञात व्यक्तियों के आने की मुनादी हुई तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। काफी संख्या में ग्रामीण लाठियां लेकर घरों से बाहर निकल आए और पहरा शुरू कर दिया। वहीं सूचना के बाद बडागुढ़ा पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गांव में काफी चक्कर भी लगाए, लेकिन कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर नहीं आया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी मुताबिक गांव का एक मोटर मैकेनिक युवक रात के समय खेत में मोटर देखने जा रहा था। जहां रास्ते में उसे 5-6 मोटरसाइकिलों पर सवार कई युवक संदिग्ध अवस्था में घूमते दिखे। युवक के मुताबिक मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उसे रोक लिया और उससे पूछा कि उसके पास क्या है और वह कहां जा रहा है। युवक के मुताबिक उक्त लोगों के पास धारदार हथियार थे। डर के मारे युवक ने गांव में फोन कर सूचना दी। जिसके बाद गांव के गुरुद्वारा द्वारा मुनादी करवाई गई कि गांव में अज्ञात व्यक्ति आए हुए हैं।
मुनादी के बाद गांव में हडक़ंप की स्थिति उत्पन्न हो गई। ग्रामीण लाठियां व टॉर्च लेकर घरों से निकल आए और पहरा शुरू कर दिया। वहीं कुछ ग्रामीण मोटरसाइकिलों पर सवार होकर गांव व खेतों के आसपास चक्कर लगाते रहे। वहीं सूचना के बाद बडागुढ़ा पुलिस की गाड़ी भी गांव में पहुंची। पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए गांव व खेतों की तरफ चक्कर भी लगाए। पुलिस ने ग्रामीणों से कहा कि बिना पूरी पुष्टि के किसी तरह की अफवाह न फैलाएं। अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
विज्ञापन

वहीं इस घटना को लेकर गांव में चर्चा है मोटरसाइकिलों पर सवार अज्ञात लोग चोरी की वारदात को अंजाम देने के उद्देश्य से घूम रहे थे। ग्रामीणों ने पुलिस से मांग करते हुए कहा कि रात्रि के समय गश्त की जाए। इस विषय में बडागुढ़ा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली थी कि सुखचैन में संदिग्ध युवक घूम रहे हैं। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर नहीं आया। पुलिस नियमित गश्त कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें