फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सीडीएलयू से यूरोप तक खुलेगा ज्ञान का नया द्वार, सीडीएलयू और यूरोपीय सूचना केंद्र के बीच अकादमिक सहयोग के लिए समझौता

Thu, 17 Sep 2026 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा में सीडीएलयू और ईयूईआईसी के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करते कुलगुरु प्रो. विजय कुमार
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) और यूरोपियन यूनियन एंगेजमेंट एंड इन्फॉर्मेशन सेंटर (ईयूईआईसी) के बीच हुए समझौते से विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों और शिक्षकों को वैश्विक अकादमिक मंच से जुड़ने के नए अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

दोनों संस्थानों ने शैक्षणिक सहभागिता, संस्थागत साझेदारी और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए वीरवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। सीडीएलयू के कुलपति प्रो. विजय कुमार ने बताया कि समझौते के तहत विद्यार्थी और शिक्षक विनिमय, दोहरी व संयुक्त डिग्री की संभावनाओं पर काम किया जाएगा।
समझौते पर सीडीएलयू की ओर से प्रो. विजय कुमार और ईयूईआईसी की ओर से संस्थापक एवं अध्यक्ष जस्मीत सैनी ने हस्ताक्षर किए। इस दौरान कौशल विकास कार्यक्रमों, उद्योग-शिक्षण संस्थान सहयोग, प्रमाणपत्र आधारित कार्यशालाओं और व्यावहारिक प्रशिक्षण पर भी जोर रहेगा।
विज्ञापन

इसके अलावा कार्यशालाओं, संगोष्ठियों, सम्मेलनों, संस्थागत संपर्क कार्यक्रमों, द्विपक्षीय शैक्षणिक मंचों और प्रतिनिधिमंडल यात्राओं के आयोजन की संभावनाएं शामिल की गई हैं। प्रो. विजय ने कहा कि ईयूईआईसी यूरोपीय शैक्षणिक संस्थानों से परिचय कराने, संस्थागत संवाद के समन्वय और सहयोगी ढांचा तैयार करने में सुविधा देगा। जागरूकता एवं सहभागिता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
अधिकारियों और शिक्षकों ने इसे अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। समझौते की अवधि हस्ताक्षर की तिथि से पांच वर्ष होगी। दोनों पक्षों की आपसी सहमति से इसे आगे नवीनीकृत किया जा सकेगा।
इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को अंतरराष्ट्रीय संस्थानों के साथ संवाद, शैक्षणिक गतिविधियों और ज्ञान-विनिमय के नए अवसर मिलने की उम्मीद है। यह पहल विद्यार्थियों को वैश्विक शैक्षणिक परिवेश से जोड़ने के साथ शिक्षकों के लिए नए संवाद के रास्ते तैयार करेगी।
कार्यक्रम में कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार, प्रो. सुशील कुमार, अंतरराष्ट्रीय संबंध एवं विदेशी मामलों की अधिष्ठाता प्रो. अनु शुक्ला, एलिना सवेरियडस, प्रो. पंकज शर्मा, प्रो. रामेहर और प्रो. ओम प्रकाश सांगवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें