सिरसा। नेशनल कॉलेज में नई इमारत के निर्माण कार्य को लेकर ब्लू प्रिंट तैयार किया जा रहा है। 12 कमरों की इस इमारत का अनुमानित खर्च साढे़ पांच करोड़ का होगा। चंडीगढ़ नक्शा मुख्यालय से इमारत का नक्शा तैयार होकर आया था लेकिन कॉलेज कमेटी ने कॉमर्स ब्लॉक के अनुसार नया ब्लॉक तैयार करने की मांग की है।
नेेशनल कॉलेज में विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के चलते कॉलेज प्रशासन की ओर से डीएचई से कमरों के निर्माण को लेकर पत्राचार चल रहा था। अक्तूबर माह में मुख्यालय की ओर से एक नया ब्लॉक तैयार करने को लेकर नक्शा जारी किया गया था। जिससे कॉलेज के मैदान की ओर बनाने का प्रस्ताव रखा गया था। लेकिन कॉलेज प्रशासन की ओर से नक्शा पर असहमति जताते हुए एक नया नक्शा तैयार कर मुख्यालय में दोबारा भेजा गया।
कॉलेज प्रशासन ने नए नक्शे को कॉमर्स व साइंस ब्लॉक के बीच में पड़ी खाली जगह पर बनाने का प्रस्ताव रखा है। साथ ही इमारत को चार मंजिला ना बनाकर तीन मंजिल तक की 12 कमरे व कुछ अन्य फेर बदलकर नक्शा तैयार किया गया है। साथ ही नक्शे में रैप सुविधा का लाभ कॉमर्स ब्लॉक के लिए भी किया जा सके इस तरह तैयार किया गया है।
बता दें कि कॉलेज समय में विद्यार्थी अधिक होने के कारण प्रोफेसर को कक्षाएं खुले मैदानों में लगानी पड़ती थी। जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई काफी प्रभावित होती थी। खुले में कक्षा लगने के कारण विद्यार्थी अध्यापक को सुन नहीं पाते थे। कमरों की मांग को लेकर विद्यार्थी भी कई बार प्राचार्य को पत्र सौंप चुके है।
वर्जन
कॉलेज में 12 कमरों के एक नए ब्लॉक निर्माण को लेकर पत्राचार चल रहा है। मुख्यालय को कॉलेज की ओर से कॉमर्स ब्लॉक के जैसा ही नक्शा तैयार कर भेजा गया है। ताकि नई इमारत पर चढ़ने वाले रैंप का लाभ कॉमर्स ब्लॉक को भी मिले।
-- डॉ. संदीप गोयल, प्राचार्य, नेशनल कॉलेज सिरसा।