फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जंगली सुअर के हमले से बाग में काम कर रहा मजदूर घायल

Sat, 03 May 2025 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


डबवाली। बाग में कटाई कर रहे मजबूर पर शुक्रवार को सुअर ने हमला कर दिया। इससे दो तीन पहले भी सुअर एक महिला पर हमला कर चुका था। ग्रामीणों की सूचना पर शनिवार को गांव लंबी में पहुंची वन्यजीव रक्षा विभाग की टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया।

पंजाब के गांव रूपकलां निवासी श्रमिक शुक्रवार को गांव लंबी में गिदड़खेड़ा रोड पर एकांत फार्म हाउस के बाग में पेड़ों की कटाई कर रहा था। पेड़ के नीचे पहले से मौजूद जंगली सुअर ने मजदूर पर हमला कर दिया। घायल होने पर मजदूर ने शोर मचाया तो आसपास काम कर रहे दूसरे मजदूर शोर मचाते हुए भागकर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने घायल श्रमिक को निजी अस्पताल में पहुंचाया। वहां उसका उपचार किया जा रहा है। इससे दो दिन पहले जंगली सुअर के हमले में घायल गांव ढाणी की महिलाओं का भी उपचार कराया जा रहा है।

इस घटना से ग्रामीणों में गुस्सा और भय का माहौल है। गांव के सरपंचों और ग्रामीणों की बैठक शनिवार को बुलाई गई। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी जंगली सुअर तीन, चार लोगों को घायल कर चुके हैं। घग्गर नदी के किनारे रानियां क्षेत्र में सुअरों के आतंक से ग्रामीण दहशतजदा हैं।
विज्ञापन


वन्यजीव रक्षा के अधिकारियोंं और प्रशासन से ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की। इसलिए वन्यजीव रक्षा विभाग की टीमें गांव लंबी पहुंचीं। उन्होंने सुअर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें