फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा से एक दिन पहले छात्र रोल नंबर की गलतियां ठीक करवाने के लिए काट रहे चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सीडीएलयू के अधीनस्थ कॉलेजों में यूजी की परीक्षाएं शुरू हो गई है, लेकिन राजकीय नेशनल कॉलेज के विद्यार्थी अपने रोल नंबर की गल्तियों को ठीक कराने के लिए चक्कर काट रहे हैं। बुधवार को भी कॉलेज स्टॉफ के पास करीब 15 छात्रों ने अपनी शिकायतें दर्ज करवाई।
विज्ञापन

सुबह छात्र अजय, वकील ने बताया कि उनके पेपर नौ मई से शुरू है। अभी तक उन्हें अपने रोल नंबर नही मिल पाए। जबकि दीपक, सीटू व सुरेश कुमार ने बताया कि उन्होंने रि अपीयर के फॉर्म भरे थे। उनका पेपर 12 मई से शुरू है। जब उन्होंने रोल नंबर निकलवाने का प्रयास किया तो उसमें रजिस्ट्रेशन नंबर नोट फाउंड मिला। जब कॉलेज प्रशासन से इसके बारे में बात की तो उन्होंने क्लेरिकल गलती होने का कारण बताया। विद्यार्थियों को शाम तक समाधान की बात कही। कॉलेज ने बच्चों के रोल नंबर में खामियों को दूर करने के लिए एक क्लर्क को इसके समाधान करने के लिए बिठाया गया।
डाटा ऑनलाइन न होने के कारण आई परेशानी
बीएससी साइंस विभाग के छात्र अजय ने बताया कि उसका नौ मई को पहला पेपर है। उसे रोल नंबर निकाल कर विभाग में जमा करवाना था। लेकिन यूनिवर्सिटी का रिकॉर्ड ऑनलाइन न होने के कारण उसका यूनिवर्सिटी पोर्टल पर रोल नंबर ही नहीं दिखा रहा। ऐसे में जब वह यूनिवर्सिटी पहुंचा तो उन्होंने कहा कि फीस पूरी ना होने के कारण आपका रोल नंबर नहीं दिखा रहा है। जब अजय ने बताया कि उसकी फीस जमा हो चुकी है, उसकी उसके पास रसीद भी मौजूद है। विवि स्टाफ ने उसे कॉलेज से केस नंबर लाने के लिए कहा। केस नंबर आने के बाद शाम को रोल नंबर दे दिया गया।
विज्ञापन

रोल नंबर सीरीज गलत होने के कारण नही मिले रोल नंबर
छात्र दीपक, वकील, सुरेश ने बताया कि जब वह रोल नंबर न निकलने पर विश्वविद्यालय पहुंचे तो डाटा न होने के कारण उन्हें कॉलेज से पता करने को कहा। जब सभी छात्र कॉलेज में अपनी शिकायत लेकर पहुंचे तो विभाग ने उनका रिकॉर्ड देखा तो उसमें उनके नए रोल नंबर में रजिस्ट्रेशन नंबर की जगह कक्षा रोल नंबर अंकित था। रि-अपीयर छात्रों के रोल नंबर में सीरिज 15 की जगह 16 से शुरू होने वाले रोल नंबर अंकित था। छात्र वकील ने कहा कि जब उसने रि अपीयर का फॉर्म भरा था, लेकिन उसे रोल नंबर नहीं मिल सका। जब उसने कॉलेज का रिकार्ड चैक किया तो उसमें वकील की जगह पर साहिल नाम अंकित था। कॉलेज प्रशासन ने वकील की शिकायत को दर्ज कर लिया तथा विवि में इसकी जानकारी दे दी। विवि में सूचना पहुंचने के बाद उन्होंने बताया कि शाम तक हम इसका रोल नंबर जारी कर देंगे। कॉलेज कर्मचारियों ने जिन बच्चों को रोल नंबर लेने में परेशानी आ रही थी उनके नाम दर्ज कर लिए हैं। कॉलेज प्रशासन ने कहा कि सभी की समस्या को दूर किया जाएगा तथा परीक्षा से पहले सभी को रोल नंबर दे दिए जाएंगे।
कॉट्स--
हमारे पास बच्चों की शिकायतें आ चुकी है। इसके समाधान के लिए हम सभी लगे हुए हैं। जल्द ही छात्रों को रोल नंबर जारी कर दिए जाएंगे। इसमें विवि के द्वारा समय कम होने के चलते गलती हुई है। जिसको सुधारा जा रहा है। किसी भी छात्र को परीक्षा में बैठने से नहीं रोका जाएगा। सभी को परीक्षा से पूर्व रोल नंबर दे दिए जाएंगे।
विज्ञापन

-- रामकुमार जांगडा, प्राचार्य नेशनल कॉलेज सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें