फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सिरसा जिले की पांच विधानसभा सीटों पर हुए 90 नामांकन

Fri, 13 Sep 2024 04:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन का अंतिम दिन पांचों सीटों पर सभी दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों को मिलाकर कुल 58 ने नामांकन दाखिल किए। नामांकन दाखिल करने वालों में कवरिंग प्रत्याशी और वो प्रत्याशी भी हैं, जिन्होंने अपने 2-2 नामांकन दाखिल किए हैं। अब तक पांचों सीटों पर 90 नामांकन हुए है।
विज्ञापन

चुनाव में सबसे कम आवेदन सिरसा और कालांवाली सीट पर 12-12 और सबसे अधिक प्रत्याशी रानियां सीट पर 26 हैं। हालांकि यह संख्या अभी कम हो सकती हैं। क्योंकि 13 को नामांकन पत्रों की पड़ताल होगी और 16 सितंबर तक नामांकन वापिस ले सकेंगे। इसी दिन निर्दलीय प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 16 सितंबर को स्थिति स्पष्ट होगी कि जिले की पांचों सीटों पर कितने प्रत्याशी मैदान में होंगे।

डबवाली - 25 आवेदन
ऐलनाबद - 15 आवेदन

रानियां - 26 आवेदन

सिरसा - 12 आवेदन

कालांवाली - 12 आवेदन

कुल आवेदन - 90

रंगोली बना मतदान के लिए किया जागरूक
सिरसा। स्वतंत्रता सेनानी वेद रामदयाल राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंडी डबवाली में स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। जिसके माध्यम से यह संदेश दिया गया कि वह अपने अभिभावकों व आस पड़ोस के लोगों को मतदान में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन



खंड शिक्षा अधिकारी व प्रधानाचार्य लक्ष्मण दास नाहर ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय में प्रतिदिन अलग-अलग गतिविधियां करवाई जा रही हैं। इससे पूर्व भी विद्यालय में छात्रों द्वारा मतदान संबंधी जन जागरूकता फैलाने के लिए रैली भी निकली गई थी और हस्ताक्षर अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके अलावा प्रार्थना सभा में भी स्वीप संबंधी गतिविधियां करवाई जा रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें