फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: खारिया की बेटी अर्चना बनीं नौसेना में अधिकारी

Fri, 13 Sep 2024 04:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। गांव खारिया की बेटी अर्चना पुत्री विनोद कुमार के नौसेना में चुने जाने पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें भारतीय किसान एकता (बीकेई) के सदस्यों और ग्रामीणों ने अर्चना को सम्मानित किया।
विज्ञापन

बता दें कि अर्चना के पिता विनोद कुमार राजमिस्त्री हैं, वहीं माता गुलाब देवी दिव्यांग हैं और आंगनबाड़ी वर्कर हैं। भाई सौरव एमए अंग्रेजी की पढ़ाई कर रहा है, वहीं बड़ी बहन लक्ष्मी भी डिफेंस की तैयारी कर रही है। अर्चना ने कहा कि उसका सपना था कि नौसेना में जाकर देश की सेवा करूं। अभिभावकों के प्रोत्साहन के चलते उसने अपने लक्ष्य को पूरा किया।
अर्चना ने कहा कि ग्रामीणों का भी उसे काफी सहयोग मिला। अर्चना के पिता विनोद कुमार व माता गुलाब देवी ने कहा कि आज उन्हें अपनी बेटी की मेहनत पर गर्व है। उन्होंने अन्य अभिभावकों से आह्वान किया कि वे अपनी बेटियों के सपनों को पंख लगाने के लिए उन्हें अच्छे संस्कार दें और उनकी रूचि के अनुसार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने बेटियों से भी आह्वान किया कि वे अपनी मेहनत से अपने सपनों को साकार करते हुए अभिभावकों का नाम रोशन करें।
विज्ञापन

प्रशिक्षण पूरा करने के बाद गांव लौटी अर्चना के सम्मान समारोह में बीकेई अध्यक्ष लखविंद्र सिंह औलख ने अपनी टीम के साथ गांव में पहुंचकर अर्चना को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर प्रोत्साहित किया और शुभकामनाएं दी। औलख कहा कि खारिया गांव का इतिहास रहा है कि यहां से पूर्व में 11 लोग जल सेना, थल, सेना व वायु सेना में जा चुके हैं। अर्चना गांव की पहली बेटी है, जो नौसेना में चयनित हुई है। वहीं बॉक्सर मनदीप जांगड़ा अर्जुन अवार्डी भी रह चुके हैं। इस मौके पर उनके साथ अंग्रेज सिंह कोटली, जगजीत सिंह, सुनील नैन, सुभाष न्यौल, राकेश भांभू, रघुबीर नैन, कमल नैन, जोगिंद्र नैन, राकेश भांभू, भीम न्यौल, संजय न्यौल, राकेश नैन, प्रदीप न्यौल, मांगे राम सहारण सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें