फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगें न मानी तो सीएम को रोजाना चूडिय़ों का पार्सल भेजेंगी महिला किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
किसानों की मांगों को लेकर अखिल भारतीय स्वामीनाथन संघर्ष समिति के बैनर तले किसानों का लघु सचिवालय में शुरू किया गया अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन चौथे दिन भी जारी रहा। धरने में बड़ी संख्या में महिला किसानों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस मौके पर महिला किसानों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही किसानों की मांगें पूरी न हुईं तो रोजाना महिला किसान सीएम को चूड़ियां और अन्य सामान पार्सल के रूप में भेेजेंगी।
धरने की अध्यक्षता किसान नेता विकल पचार और प्रकाश ममेरां ने संयुक्त रूप से की। इस मौके पर किसानों को संबोधित करते हुए विकल पचार ने कहा कि सत्तासीन भाजपा सरकार झूठ पर झूठ बोल रही हैं। उन्होंने बताया कि सत्ता में आने से पूर्व सरकार ने किसानों को स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक लागू करना तो दूर उसके बारे में विचार तक नहीं किया। किसान नेताओं ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार ने गेहूं पर 200 रुपये बोनस देने की बात कही है, जबकि हरियाणा सरकार देने से मना कर रही है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व दो बार किसानों की फसलें बरसात और मौसम के कारण खराब हुई, लेकिन अभी तक किसानों को उसका मुआवजा नहीं मिला है। मुआवजे को लेकर किसान पूर्व में भी कई बार प्रदर्शन कर ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना भी किसानों के साथ एक धोखा है, क्योंकि किसानों के खातों से बीमा राशि तो पहले ही काट ली गई, लेकिन फसल खराब होने के बाद बीमा राशि नहीं मिल पाई है। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द उनकी मांगों की ओर गौर नहीं किया गया तो वे आंदोलन की राह पर चलने को अग्रसर होंगे, जिसका जिम्मेवार प्रशासन व सरकार होंगे। धरने पर विकास तेतरवाल, दलीप रायपुर, लालचंद भांभू, प्रकाश बाना, बलवंत सिहाग, बलवंत पूनियां, अनिल, सुशील, होशियारी लाल, हुंताराम, मांगेराम, जगदीश, रामप्रताप, सतबीर कड़वासरा, वेेदपाल, हवा सिंह, आत्माराम सहित अन्य उपस्थित रहेे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें