फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: राजपुरा माइनर टूटी में हुआ 80 फुट का कटाव

Sun, 07 Jul 2024 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
टूटी माइनर का पाटने का काम करता जेसीबी संचालक।
विज्ञापन
ओढां। शनिवार-रविवार रात को हुई बारिश से जहां भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को राहत मिल रही है। वहीं खेतों में यह खरीफ फसलों को लिए अमृत बन रह है। परंतु अधिक बारिश के साथ ही आमजन को राहत के साथ परेशानी भी झेलनी पड़ रह है। बारिश की वजह से रविवार अलसुबह राजपुरा माइनर गांव रत्ताखेड़ा व रिसालियाखेड़ा के पास टूट गई। जिससे करीब 30 एकड़ में खड़ी नरमे व ग्वार की फसल मेें पानी भर गया।
विज्ञापन

वहीं माइनर टूटने की सूचना के बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए नुहियांवाली में स्थित बड़े पुल से राजपुरा माइनर का पानी कम करवाते हुए टूटे हिस्से को पाटने का कार्य शुरू करवाया। करीब 9 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टूटे हिस्से को पाटने का कार्य पूरा हुआ। गांव रत्ताखेड़ा के किसान नीलेश कुमार, नितिन कुमार व रणवीर आदि ने बताया कि राजपुरा माइनर टूटने की वजह से उनकी करीब 30 एकड़ फसल में पानी भर गया।
नहरी एवं सिंचाई विभाग के जेई जगदीप सिंह ने बताया कि राजपुरा माइनर में करीब 80 फुट का कटाव हुआ था। सूचना मिलने पर उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर जेसीबी की सहायता से स्थिति पर नियंत्रण किया। माइनर में पानी पुन: सुचारू कर दिया गया है। गांव राजपुरा के किसान आत्माराम पारीक, भीमसेन, महावीर तथा गांव रत्ताखेड़ा के किसान रामपाल भाकर, गांव बनवाला के किसान सहदेव सहित अन्य ने बताया कि भारी बारिश की वजह से नरमे व ग्वार की फसल में एक से डेढ़ फुट तक पानी भरा हुआ है। अगर और बारिश होती है तो फसल में पानी भरा होने से धूप खिलने के बाद फसल खराब होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें