फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत, सात संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना से मंगलवार को नौंवीं मौत हो गई, जबकि 7 नए केस भी आए हैं। वहीं लोगों द्वारा सामाजिक नियमों की पालना न करने पर प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। प्रशासन के आदेेेश पर शाम को एसडीएम जयबीर यादव व डीएसपी आर्यन चौधरी ने बाजारों में मास्क न पहनने वाले लोगों के चालान काटे।
विज्ञापन

जिले में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 794 हो गया है, जिनमें से 365 केस अभी एक्टिव हैं।
जानकारी के अनुसार मंगलवार को गांधी कॉलोनी में 65 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मरीज प्राइवेट अस्पताल में भर्ती था, जहां से उसे 13 अगस्त को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। व्यक्ति का दिल में वाल्व रिप्लेस किया गया था। मरीज के परिजन उसे अग्रोहा से सीएमसी हिसार में ले गए। मंगलवार को उसका शहर के शिवपुरी में अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं शहर के खैरपुर क्षेत्र से चार संक्रमित मिले हैं। साथ ही हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से 42 वर्षीय व्यक्ति, मंडी कालांवाली से 27 वर्षीय युवक और शहर से 28 वर्षीय युवक संक्रमित मिला है। वहीं गांधी कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गई। बता दें कि अब तक जिले से 30812 लोगों के सैंपल भरे गए हैं, जिनमें से 794 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और 23973 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है, जिले में 365 केस अभी एक्टिव हैं। इनमें 215 होम क्वारंटाइन हैं और 150 अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दाखिल हैं। 420 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 9 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है। 279 लोगों की रिपोर्ट अभी आना शेष है।
71 वर्षीय व्यक्ति का पुलिस ने करवाया अंतिम संस्कार
शहर की ग्लोबल कॉलोनी के 71 वर्षीय व्यक्ति की 14 अगस्त को अग्रोहा में मौत हो गई थी। उस व्यक्ति के परिवार में कोई सदस्य नहीं था। ऐसे में तीन दिन तक उसका शव सिविल अस्पताल की मोर्चरी में पड़ा रहा। 17 अगस्त को सिरसा पुलिस ने तब उसका दाह संस्कार लावारिस लाश के तहत शिवपुरी में करवाया। इसके लिए पुलिस कर्मचारियों ने ही लकड़ी और अन्य सामान का बंदोस्त करके उसका दाह संस्कार का खर्च अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
जिले में कोरोना से नौंवी मौत हो चुकी है। सात नए केस आए हैं।
- सुरेंद्र नैन, सीएमओ स्वास्थ्य विभाग सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें