फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की 370 गोलियों सहित चार लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पुलिस ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार कार्रवाई करते हुए विभिन्न जगहों से नशे की 200 प्रतिबंधित कैप्सूल व 170 गोलियों के साथ चार लोगों को काबू किया है। प्रथम मामले में जिला की ओढां थाना पुलिस ने गांव घुकांवाली रोड, नुईयांवाली क्षेत्र से दो लोगों को 200 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ काबू किया है। ओढां थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए लोगों की पहचान जगदीश उर्फ मदनिया निवासी नुईयांवाली व गोपाल उर्फ फौजी निवासी संगरिया के रुप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि सप्लायर समेत दो लोगों के खिलाफ थाना ओढां में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। दूसरे मामले में सीआईए कालांवाली पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान गांव फग्गू क्षेत्र से बाइक सवार दो व्यक्तियों को 170 प्रतिबंधित गोलियों के साथ काबू किया है। सीआईए कालांवाली प्रभारी सहायक उप निरीक्षक प्रेम कुमार ने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान जगन सिंह उर्फ जगना बाबा निवासी कुरूगांवाली व अमरीक सिंह उर्फ मरीका निवासी फट्टा बल्लू, बठिंडा के रुप में हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए व्यक्तियों से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर तीन लोगों के खिलाफ थाना रोड़ी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें