जिले में शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 65 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 60 संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 3866 हो गया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 65 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जिले में मिले संक्रमितों में एक बरनाला रोड, चार प्रेम नगर, दो एफ ब्लॉक, एक भीम कॉलोनी, चार सुभाष कॉलोनी, दो रानियां रोड, एक अग्रसेन कॉलोनी, सात भादरा बाजार, दो एकता नगर, एक ऑटो मार्केट, एक हुडा सेक्टर 20, एक पटेल नगर, एक चत्तरगढ़ पट्टी, एक मेला ग्राउंड, एक नोहरिया बाजार, एक मुलतानी कॉलोनी, एक डेरा सच्चा सौदा और एक बरनाला रोड समेत सिरसा अरबन से 33 संक्रमित मिले हैं। वहीं डबवाली अरबन से आठ, ऐलनाबाद से चार, कालांवाली से 11, ओढ़ां एक, नाथूसरी चोपटा से दो, रानियां से एक, चौटाला से तीन और बडागढ़ा से दो लोग संक्रमित मिले हैं। जिले में अभी तक 3866 लोग कोरोना संक्रमित हो गए हैं। वहीं शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 60 लोग कोरोना से स्वस्थ हुए हैं। जिले में अभी तक 3231 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं।
कॉट्स--
जिले में शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 65 लोग संक्रमित मिले हैं, वहीं 60 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। अगर लोग सामाजिक दूरी और मास्क का प्रयोग करेंगे तो कोरोना को खत्म किया जा सकता है।
-डॉ. विरेश भूषण, डिप्टी सिविल सर्जन, सिरसा।