फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 64.84 प्रतिशत मतदाताओं का डाटा डिजिटाइज

Mon, 06 Jul 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
64.84 प्रतिशत मतदाताओं का डाटा डिजिटाइज, राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील
विज्ञापन

14 जुलाई तक गणना प्रपत्र जमा कराने और बीएलओ का सहयोग करने का आह्वान किया
फोटो - 13
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शांतनु शर्मा ने सोमवार को कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत जिले में 64.84 प्रतिशत मतदाताओं का डाटा डिजिटाइज किया जा चुका है। उन्होंने राजनीतिक दलों से गणना प्रपत्र भरवाने और समय पर जमा कराने में बीएलओ का सहयोग करने की अपील की।
लघु सचिवालय के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक में उपायुक्त ने बताया कि बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र भरवा रहे हैं। साथ ही बूथ लेवल एजेंटों के साथ बैठक कर अनुपस्थित स्थानांतरित मृत तथा डुप्लिकेट मतदाताओं की सूची भी तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि गणना प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 14 जुलाई है। सभी राजनीतिक दल अपने बूथ लेवल एजेंटों के माध्यम से बीएलओ के साथ समन्वय बनाए रखें। जिन मतदान केंद्रों पर अभी तक बूथ लेवल एजेंट नियुक्त नहीं हुए हैं वहां जल्द नियुक्ति सुनिश्चित की जाए।
उपायुक्त ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्रों का युक्तिकरण किया जाएगा। उन्होंने पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक करने का भी आह्वान किया।
विज्ञापन

65.62 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा
जिले में 996 बीएलओ ने 10 लाख 5 हजार 598 मतदाताओं में से 6 लाख 59 हजार 905 गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा कर लिया है। यह 65.62 प्रतिशत है। विधानसभा क्षेत्रवार प्रगति में कालांवाली 69.07 प्रतिशत, डबवाली 67.87 प्रतिशत, रानियां 69.43 प्रतिशत, सिरसा 46.92 प्रतिशत तथा ऐलनाबाद 78.88 प्रतिशत पर पहुंच चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें