फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैक्स चुनाव में निदेशक पद के लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
पैक्स चुनाव में निदेशक पद के लिए आठ प्रत्याशियों का चयन
विज्ञापन

गोरीवाला। दी बिज्जूवाली प्राथमिक कृषि सहकारी समिति लि. बिज्जूवाली (पैक्स) के चुनाव वीरवार शाम को शांतिपूर्वक तरीके से हुए। सुबह से ही पैक्स कार्यालय में वोटरों का तांता लगा था। उम्मीदवारों ने पैक्स कार्यालय के सामने अपने-अपने टेंट लगा रखे थे। पैक्स बिज्जूवाली के चुनाव के लिए कुल 5 बूथ बनाए गए थे। इसमें गांव बिज्जूवाली, रिसालियाखेड़ा, गोदिकां, अहमदपुर दारेवाला व कालुआना गांवों के पैक्स सदस्यों ने अपने मत का इस्तेमाल किया।
विज्ञापन

बूथों पर दोपहर तक लंबी कतारें लगी नजर आई। वोट डालने के लिए किसी भी फोटो पहचान पत्र जैसे वोट कार्ड, राशन कार्ड, आधार कार्ड या अन्य कोई भी फोटो युक्त पहचान पत्र आवश्यक बताया गया था और सभी वोटरों ने पहचान पत्र दिखा कर ही अपने मत का प्रयोग किया। पैक्स बिज्जूवाली के चुनाव संपन्न होने के बाद शाम को मतों की गिनती का कार्य पूरा हो गया। बिज्जूवाली पैक्स के चुनाव में अनिल कुमार को 144, ओमप्रकाश को 143, दिनेश कुमार को 88, नंदराम को 143, परमेश्वरी देवी को 4, मदन गोपाल को 162, लालकृष्ण को 65, साहबराम को 83 व हेतराम को 151 मत लेकर विजयी रहे। निदेशकों के बनने के बाद अब पैक्स चेयरमैन पद की दौड़ आरंभ हो गई है। विजयी उम्मीदवारों का उनके समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों से स्वागत किया व खुशी का इजहार किया। इस मौके पर नंदकिशोर, अमरसिंह, सौरभ नंदन, राजेंद्र कुमार, बंटी मेहता, मदन लाल, जगदीश व कालूराम मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें