फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीईईओ ने उपायुक्त से मांगा ज्वाइनिंग के लिए परामर्श

विज्ञापन
विज्ञापन
आचार संहिता के फेर में अटकी चयनित जेबीटी की नियुक्ति
विज्ञापन

सिरसा। जेबीटी में नियमित नियुक्ति पा चुके अभ्यर्थियों को पिछले करीब एक सप्ताह से ज्वाइनिंग के लिए कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। चयनित अभ्यर्थी रोजाना डीईईओ के पास नियुक्ति के लिए आ रहे हैं, लेकिन डीईईओ की ओर से आचार संहिता का हवाला देते हुए उन्हें ज्वाइनिंग से वंचित रखा जा रहा है। चयनित अभ्यर्थियों ने बताया कि 7 मार्च को जारी की गई चयनित सूची में सिरसा के 20 अभ्यार्थियों का नाम था। सूची जारी किए जाने के बाद से ही अभ्यर्थी कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। अभी तक उनकी ज्वाइनिंग को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।
वहीं दूसरी ओर डीईईओ ने इस मामले में जिला उपायुक्त को पत्र लिखकर नियुक्ति की मंजूरी मांगी है। उपायुक्त को लिखे पत्र में डीईईओ ने लिखा है कि प्रदेश में चुनावी आचार संहिता लग चुकी है। 7 मार्च को जेबीटी में चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति के आदेश प्राप्त हुए हैं। इसलिए इन उम्मीदवारों को ज्वाइन करने की अनुमति प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स:-
चुनावी आचार संहिता के चलते उम्मीदवारों को ज्वाइन करवाने में देरी हो रही है। ज्वाइनिंग के लिए उपायुक्त से मंजूरी मांगी गई है। वहीं उच्चाधिकारियों को भी इस संबंधी अवगत करवा दिया गया है। जैसे ही मंजूरी मिलती है, उम्मीदवारों को ज्वाइन करवा दिया जाएगा।
-धनपत राम, डीईईओ सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें