फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत प्रदेश की 56 सड़कें बनेंगी, केंद्र सरकार से मिली मंजूरी

विज्ञापन
सिरसा से जमाल जाने वाली सड़क का दृश्य - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। शहर को गांव से जोड़ने वाली सड़कों को सुधारने के लिए हरियाणा और केंद्र सरकार ने व्यापक स्तर पर योजना तैयार की है। प्रदेेश भर के 22 जिलों की 56 सड़कों का निर्माण प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करवाया जाएगा। सर्वे के बाद हरियाणा सरकार की ओर से भेजे गए प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने मंजूरी प्रदान कर दी है। अब जल्द ही पीडब्ल्यूडी इस पर काम शुरू करेगा।
विज्ञापन

सरकार ने पिछले वर्ष सर्वे करवाया और पता किया कि कितनी सड़कें खस्ताहाल हैं जिन्हें नये सिरे से बनाने की जरूरत है। इस सर्वे के बाद सरकार ने केंद्र के पास प्रस्ताव भेजा। प्रस्ताव पर चर्चा और मंथन किया। इस संबंध में 9 फरवरी को प्रदेश स्तरीय बैठक का भी आयोजन किया गया। सभी जिलों के एक्सईएन और अन्य अधिकारी भी इसमें शामिल हुए। अब केंद्र सरकार ने प्रदेेश भर की 22 सड़कों का चयन कर लिया है और इसके निर्माण की मंजूरी भी दे दी है। इस प्रोजेक्ट पर 282.92 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें केंद्र और हरियाणा सरकार मिलकर खर्चा करेंगे। सड़कों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार 366.78 करोड जबकि हरियाणा सरकार 116.34 करोड़ रुपये उपलब्ध करवाएगी। सड़कों का निर्माण पीडल्यूडी करवाएगा।
जानिये.... किस जिला में कितनी सड़कों का होगा निर्माण
जिला, सड़कों की संख्या
अंबाला 02
भिवानी 02
चरखी दादरी 01
झज्जर 02
जींद 07
करनाल 04
कैथल 01
कुरुक्षेत्र 02
महेंद्रगढ़ 07
पंचकूला 04
रेवाड़ी 02
रोहतक 07
सिरसा 10
सोनीपत 03
यमुनानगर 02
50 लाख से ज्यादा लोगों को होगा लाभ
प्रदेेश के ग्रामीण क्षेत्रों से शहर से जोड़ने वाली सड़कों इन सड़कों पर प्रतिदिन 50 लाख से ज्यादा लोग यात्रा करते हैं। गांव से शहर आने-जाने वाले वाहन चालकों को खस्ताहाल सड़कों के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में इन सड़कों का निर्माण होने से सीधा लाभ होगा।
विज्ञापन

प्रदेश भर की 56 सड़कों को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मंजूरी मिली है। इनमें सबसे ज्यादा सिरसा की 10 सड़कें शामिल हैं। अब जल्द ही आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

-कमलदीप राणा, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें