फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात के बाद लोगों को सताने लगा बीमारी फैलने का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
भारी बारिश के बाद शहर के कई जगहों में हुए जलभराव से अब लोगों को बीमारियां फैलने की आशंका सताने लगी है। हालांकि बारिश बंद होने से दूसरे दिन जलभराव की स्थिति में कुछ कमी आई, लेकिन अभी भी लोगों के घरों के साथ-साथ कॉलोनियों व मोहल्लों में गंदगी फैली हुई है। बारिश के बाद गोशाला मोहल्ला, सिंगीकाट मोहल्ला, अग्रेसन कॉलोनी, कीर्ति नगर, रानियां रोड, हिसार रोड, डबवाली रोड, बेगू रोड, सिविल अस्पताल रोड, जेजे कॉलोनी, न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, प्रेम नगर, चतरगढ़पट्टी आदि में काफी जलभराव हो गया था। खाली पेड़ प्लाट बरसाती पानी से भर गए। बारिश बंद होने के बाद इन क्षेत्रों में जगह-जगह जमा गंदे पानी और कीचड़ से शहर में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा मंडरा रहा है। मोहल्लों, नालियों और गलियों में जमा पानी से यहां के लोग खौफजदा है। बता दें कि पहले भी शहर के कई इलाकों में डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारी पनप चुकी है। बावजूद इसके नगर परिषद ने यहां सफाई पर ध्यान नहीं दिया। वहीं, नगर परिषद प्रशासन द्वारा रोजाना दवा छिड़काव करने का दावा किया जा रहा है। जबकि आम जनता का कहना है कि न तो सफाई कर्मी नियमित रूप से वार्डों में सफाई करने न पहुंच रहे हैं न ही दवा छिड़ कांव करने। बहरहाल पिछले तीन दिनों में जिस तरह से बारिश हुई है। इसके बाद एक दर्जन वार्डों व कॉलोनियों में संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

यूं पनपते हैं मच्छर
बारिश की वजह से खाली प्लाटों, गली मोहल्लों ,घर की छतों और ओपन एरिया में रखे बर्तनों, कूलरों आदि स्टोरेज वाले सामान में पानी जमा होता है। इसमें मच्छर पनपते हैं। इसलिए हेल्थ विभाग चिंता में है कि खाली स्थानों पर एकत्रित बरसाती पानी व नालियों में दवाओं व तेल का छिड़काव जल्द न किया गया तो मच्छर पनपने शुरू हो जाएंगे। जिनके कारण मलेरिया व डेंगू जैसी बीमारियों के बढ़ने की संभावना काफी हो जाती है। डेंगू, मलेरिया व चिकनगुनिया के मामले आने लगे तो विभाग के लिए काफी मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन


इन क्षेत्रों में बीमारी की बढ़ी संभावना
गोशाला मोहल्ला, सिंगीकाट मोहल्ला, अग्रसेन कॉलोनी, चतरगढ़पट्टी, कीर्ति नगर, रानियां रोड, सिविल अस्पताल रोड, हिसार रोड क्षेत्र, बेगू रोड क्षेत्र, प्रेम नगर आदि में बारिश की वजह से कॉलोनियों व खाली पडे़ प्लाटों में पानी भर गया था। वीरवार को भी इन जगहों के कुछ हिस्सों में पानी भरा पड़ा रहा। ऐेसे में इन जगहों पर सबसे अधिक बीमारी होने का खतरा मंडरा रहा है। यहां पर साफ-सफाई की व्यवस्था पूरी तरफ से चौपट है।

डायरिया और वायरल फीवर मरीजों की संख्या बढ़ी
रुक-रुककर हो रही इस बारिश में डायरिया व वायरल फीवर के मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। इस दौरान सप्लाई के पानी में भी बैक्टीरिया आता है, जिससे कई तरह की बीमारियों के बढ़ने की संभावना होती है। डॉक्टर जीएस सोमानी का कहना है कि बारिश के बाद संक्रमण बढ़ जाता है, इसका कारण है कीटाणु, मच्छर का एकदम से फैलना, पेय जल में दूषित पानी मिक्स होकर आना आदि। इस कारण बारिश के बाद डायरिया और वायरल फीवर के मामले बढ़ जाते हैं। ऐसे में लोगों को अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरूरत है।

बारिश के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
घर में व छत पर बारिश का पानी जमा न होने दें
सप्लाई के पानी को भी उबालने के बाद ठंडा कर पीएं
बाहर छोटी दुकानों से खाना खाने से परहेज करें
फलों व सब्जियों को धोकर खाएं और पकाएं
बच्चों के स्कूल से आने के बाद उनके हाथ साबुन से धोएं
हर रोज शाम के समय घर के खिड़की-दरवाजे बंद रखें

प्लाट मालिकों को दिया जाएगा नोटिस
हर वार्ड में दवा का छिड़काव शुरू कर दिया गया, जिन लोगाें के खाली प्लाटों में पानी एकत्रित मिला उन्हें नोटिस दिया जाएगा। गली मोहल्लों में बारिश के कारण एकत्रित पानी की निकासी नप कर्मचारी जुटे हैं। लोगों को भी जागरूकता दिखानी चाहिए कि जहां भी बरसाती पानी जमा हो उसके बारे में नप को सूचना दें।
विज्ञापन

अतर सिंह, ईओ नगर परिषद सिरसा।

हर क्षेत्र का जायजा ले रही है हेल्थ टीमें
विभाग की टीम लगातार शहर के हर क्षेत्र में जाकर जायजा ले रही है। नगर पार्षदों से भी कहा गया है कि अपने क्षेत्र में कहीं भी पानी जमा न होने दे। अगर कोई उनकी बात नहीं मानता तो मलेरिया विभाग की तरफ से ऐेसे लोगों को नोटिस जारी किया जाएगा। जिसमें जुर्माने और दंड का प्रावधान है। बारिश का पानी एकत्रित होने के कारण अगर जल्द इसकी निकासी न हो तो मच्छर पनपने शुरू हो जाते हैं। इस कारण जहां भी पानी जमा हो एक बार वहां पर काला व मिटी का तेल छिड़का जा रहा है। लोग को भी चाहिए कि नालियों में जहां भी पानी जमा हो कोई भी तेल उसमें डाल दें, इससे आसानी से मच्छर का लार्वा पनपन नहीं सकता।
-डॉ. दीप, जिला मलेरिया अधिकारी, सिरसा।
---------------------------------------------
बरसात के बाद लोगाें को सताने लगा बीमारी फैलने का खतरा
शहर के कई क्षेत्रों में खाली प्लाटों, मोहल्लों, नालियों और गलियों में जमा पानी से लोग खौफजदा
नगर परिषद पर सफाई का ध्यान न रखने और दवा का छिड़काव न करने का आरोप, शहर में पहले भी कई इलाकों में फैल चुकी है डेंगू और मलेरियां जैसी बीमारी

फोटो:23एसआईआरपी14:सिरसा में बरनाला रोड़ पर बिजलीघर के पीछे स्थित प्लाट में भरा पानी जहां पर फल फूल रहा है मच्छरों का परिवार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें