फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे बिजली सप्लाई के बावजूद आधे शहर की गलियों में पसरा रहता है अंधेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
शहर में 24 घंटे बिजली सप्लाई होने के बावजूद रात को आधे से ज्यादा इलाके में अंधेरा पसरा रहता है। नगर परिषद की ओर से वार्डों में स्ट्रीट लाइटें लगाई हुई हैं लेकिन इन्हें खराब हुए काफी समय हो चुका है और नगर परिषद के पास इनकी सुध लेने का टाइम नहीं। लिहाजा लोगों को रात में गलियों से गुजरने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। ऊपर से घने अंधेरे में चोरी होने का डर बना रहता है। शहर के 15 वार्ड ऐसे हैं जो शाम ढलते ही अंधेरे में डूब जाते हैं। लोग आए दिन नगर परिषद अधिकारियों को शिकायत करते रहते हैं। जिसके बाद भी लाइटों को न तो ठीक किया जा रहा है और न ही बदला जा रहा है। रात को अंधेरे के कारण महिलाएं और बच्चे घर से बाहर नहीं निकल सकते। साइकिल सवार को गली में खड़े लावारिस पशु दिखते नहीं जिस कारण कई बार हादसे हो चुके हैं। अंधेरे का लाभ उठाकर देर रात चोर घरों के बाहर खड़े वाहन चुराकर ले जाते हैं। वार्ड वासी उनके द्वारा चुने गए नगर पार्षद को उलाहना देते हैं, लेकिन इसके बाद भी स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का काम नहीं हो पाता। नगर पार्षद नप चेयरपर्सन से काफी बार गुहार लगा चुके हैं उनकी भी कोई सुनवाई नहीं हो रही। जिन वार्डों में 80 प्रतिशत स्ट्रीट लाइटें खराब हैं उनमें वार्ड-2, 9, 10, 11, 14, 17, 18, 22, 23, 26, 27, 28, 29, 30 व वार्ड नंबर 31 शामिल हैं। इन वार्डों में घरों के अंदर बेशक 24 घंटे रोशनी रहती हो लेकिन गलियां घोर अंधेरे में डूबी रहती हैं।
ठीक नहीं लाइटों के हालात
कुछ ऐसी गलियां हैं जहां लाइटें बंद हैं, कहीं पर नहीं हैं। जो लाइटें ठीक हैं उनके खराब होने पर ठेकेदार को फोन कर देते हैं मिस्त्री ठीक कर देते हैं। कुल मिलाकर लाइटों के हालात ठीक नहीं है।
विज्ञापन

-सुनील कुमार, नगर पार्षद वार्ड-9
-
वार्ड में स्ट्रीट लाइटों का हाल ठीक-ठाक ही है। शाम को अंधेरा होने के बाद पूरी कॉलोनी में अंधेरा छा जाता है। लिखित में दिया हुआ है।
-रेखा रोनी, एमसी वार्ड-10

-वार्ड में अधिकांश लाइटें खराब पड़ी हैं। कई बार नप अधिकारियों को शिकायत दी है, लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं।
-जशन, एमसी वार्ड 11

-वार्ड में स्ट्रीट लाइटों का बुरा हाल है और वे स्ट्रीट लाइटों की व्यवस्था से पूरी तरह से नाखुश हैं। जरूरत के हिसाब से अभी जितनी लाइटें हैं उतनी ही लाइटों की जरूरत और है और जो हैं वो सारी खराब पड़ी हैं। मीटिंग में भी लिखकर दे चुकी हूं।
-रीना सेठी, एमसी वार्ड नंबर 17

-स्ट्रीट लाइटों की परेशानी के बारे में वे सीएम विंडो, उपायुक्त दफ्तर व मीटिंग में भी बता चुकी हूं, लेकिन कोई नहीं ले रहा।
-बलजीत कौर, एमसी वार्ड 22
-वार्ड में स्ट्रीट लाइटों की बहुत परेशानी है और इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। रात को वार्ड में अंधेरा पसरा रहता है।
-राजेश कुमार, एमसी वार्ड 23
-वार्ड में लाइटों को लेकर कोई काम नहीं हुआ है। उनके वार्ड में मात्र 20 प्रतिशत ही लाइटें ठीक हैं, रात को वार्ड की गलियों में अंधेरा छाया रहता है। उन्हें अभी भी 80 प्रतिशत लाइटों की और जरूरत है।
-महावीर, एमसी वार्ड 27

-वार्ड में लाइटों का प्रबंध ठीक नहीं है। अधिकतर स्ट्रीट लाईटें खराब हालत में हैं। रात को वार्ड वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नगर परिषद की मीटिंग में ये मुद्दा उठा चुकी हूं पर कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन

-आशा रानी, वार्ड 31

एलईडी लाइटें लगाई जाएंगी
शहर के सभी वार्डों में करीब 1000 एलईडी लाइटें लगाई जानी है, इसके लिए जल्द ही टेंडर जारी होने वाला है। इसके बाद किसी भी वार्ड में स्ट्रीट लाइटों को लेकर कोई समस्या नहीं रहेगी। जो भी लाइटें खराब पड़ी हैं उनकी मरम्मत करवाई जा रही है। अगर किसी वार्ड से शिकायत आती है तो वहां पर कर्मचारी भेजकर समस्या का समाधान करवाया जाता है।
शीला सहगल, नप चेयरमैन सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें