फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जिलेभर के 4,043 विद्यार्थी 30 को देंगे एनएमएमएस की परीक्षा, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
सिरसा। शहर के मिनर्वा हाई स्कूल में बने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते हुए जिला ग​णित विशेषज्ञ
विज्ञापन
सिरसा। जिले में नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) परीक्षा 30 नवंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा को सुचारू, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस बार बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की भागीदारी को देखते हुए जिला मुख्यालय सहित विभिन्न स्थानों पर कुल 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन


जिलेभर से 4043 विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे, जिनके लिए प्रशासन ने सुरक्षा, व्यवस्था और निगरानी की व्यापक रूपरेखा तैयार की है।परीक्षा को पारदर्शी रूप से संपन्न करवाने के लिए राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मेला ग्राउंड में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कंट्रोल रूम परीक्षा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं की निगरानी करेगा।

किसी भी तरह की समस्या या सूचना का तत्काल निपटारा यहीं से किया जाएगा। विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देशों पर कंट्रोल रूम में आवश्यक स्टाफ की ड्यूटी लगाई है, ताकि परीक्षा के दौरान किसी तरह की लापरवाही न हो। शिक्षा विभाग की ओर से बीईओ सिरसा को परीक्षा का इंचार्ज नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


वे परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं की समीक्षा करने के साथ-साथ सभी केंद्राध्यक्षों से लगातार संपर्क में रहेंगे। विभाग ने सभी केंद्रों पर उड़नदस्ते की तैनाती की भी तैयारी की है। इसके अलावा, प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है, जिन्हें परीक्षा से पहले विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। सभी स्टाफ को समय से केंद्र में पहुंचने और नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

-

विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति

एनएमएमएस परीक्षा का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना है। इस परीक्षा के माध्यम से योग्य विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है, जिससे वे दसवीं के बाद की पढ़ाई बिना किसी आर्थिक बाधा के जारी रख सकें। जिले में बड़ी संख्या में विद्यार्थी इस परीक्षा के माध्यम से छात्रवृत्ति पाने की उम्मीद रखते हैं। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की नकल या अनुचित साधन के प्रयोग को रोकने के लिए विभाग ने कड़े निर्देश जारी किए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखी जाएगी। शिक्षा विभाग ने कहा है कि परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



-



शहर में ये बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र

- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मेला ग्राउंड

- राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, खैरपुर

- राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कीर्ति नगर

- राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल शाहपुर, बेगू

- राजकीय होई स्कूल महावीर दल, रानियां गेट

- आरकेपी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नेहरू पार्क

- आरएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सांगवान चौक

- सागरमल सुराना जैन गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नोहरिया बाजार

- मिनर्वा हाई स्कूल, सुरतगढि़या चौक

- पार्वती देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, कीर्ति नगर

- जय भारत हाई स्कूल, देवीलाल पार्क

- सेंट्रल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डीसी कॉलोनी

- डीवी विद्या निकेतन हाई स्कूल, शिव चौक

- न्यू सतलुज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हाउसिंग, बोर्ड कॉलोनी

-

नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप (एनएमएमएस) परीक्षा 30 नवंबर को आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला मुख्यालय में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें 4043 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। - प्रिय दर्शन, जिला गणित विशेषज्ञ, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें