फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चोपटा के आईटीआई के 40 विद्यार्थियों का बिजली विभाग में चयन

विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान
विज्ञापन
चोपटा। क्षेत्र का एक मात्र आईटीआई संस्थान जिले में युवाओं के लिए रोजगार का केंद्र बनी हुई है। वर्ष 2019 - 2020 और वर्ष 2023- 2024 में आईटीआई के 100 छात्र बिजली विभाग में चयनित हो चुके हैं।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाथूसरी चोपटा में गत वर्षों में पासआउट हुए 40 युवाओं का बिजली विभाग में एएलएम व एसए के पद पर चयन हुआ है। वर्ग अनुदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि हाल ही में हरियाणा स्टाफ सलेक्शन कमीशन के परिणाम में 40 विद्यार्थियों का चयन असिस्टेंट लाइनमैन व शिफ्ट अटेंडेंट के पद पर हुआ है। इससे पहले वर्ष 2019-2020 में हुईं एएलएम व एसए की भर्ती में भी आईटीआई के इलेक्ट्रीशियन व वायरमैन ट्रेड में पासआउट 60 विद्यार्थियों का चयन सरकारी सेवा में हुआ था। इसके अलावा दो विद्यार्थियों का चयन रेलवे में टेक्नीशियन के पद पर हो चुका है।
वर्ष 1978 में महाराज सूरदास के प्रयासों से खुला था संस्थान
आपको बता दें कि वर्ष 1978 में महाराज सूरदास के प्रयासों से नाथूसरी चोपटा में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खोला गया था। वर्तमान में कोपा, स्टेनो हिंदी, टर्नर, वेल्डर, रेफ्रिजरेशन एवं एसी, वायरमैन, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर, पेंटर जनरल, ड्राफ्ट्समैन सिविल सहित 14 ट्रेड संस्थान में उपलब्ध हैं। इनमें क्षेत्र के करीब 450 युवा प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन



बहुत अच्छा लगता जब हमारे द्वारा पढ़ाए गए विद्यार्थी सरकारी नौकरी में चयनित होते हैं। बहुत से बच्चे निजी कंपनियों में सफलता की बुलंदियों को छू रहे हैं। इसी प्रकार विद्यार्थी स्वरोजगार स्थापित करके भी अपना कॅरिअर बना रहे हैं। सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई। मुंशी राम, इलेक्ट्रीशियन अनुदेशक, आईटीआई चोपटा ।

-
बच्चे इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन सहित विभिन्न ट्रेड में डिप्लोमा करके सफलता हासिल कर सकते हैं। विद्यार्थी अगर मेहनत और लग्न के साथ संबंधित ट्रेड में थ्योरी सहित प्रैक्टिकल की जानकारी हासिल करें सफलता निश्चित है। क्षेत्र के युवाओं के लिए संस्थान एक अच्छा प्लेटफार्म है। -
विज्ञापन

सतपाल, इलेक्ट्रीशियन अनुदेशक, आईटीआई चोपटा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें