फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में डेंगू के 4 नए केस मिले, आंकड़ा पहुंचा 34 पर

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। शनिवार को जिला में डेंगू के चार और नये संक्रमित मिले हैं। डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग अब असमर्थ दिखाई दे रहा है। सुविधाओं के अभाव में डेंगू से पीड़ित मरीज भी सरकारी की बजाए निजी अस्पतालों में इलाज करवाने को मजबूर हो रहे है। जबकि रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग नोटिस जारी करने पर ही सिमटा हुआ है।
विज्ञापन

जिले में हर रोज चार से पांच डेंगू के मरीजों की पुष्टि हो रही है। जिले में अब तक 34 डेंगू के मरीज मिल चुके है। इनमें से सबसे अधिक डेंगू की मरीजों की संख्या डबवाली में पाई गई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर रोज डेंगू से बचाव के लिए जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन यह अभियान भी अब कारगार साबित नहीं हो पा रहा। वहीं शनिवार को भी डबवाली में दो, सिरसा में एक और रानियां में एक सहित कुल चार मरीज डेंगू से संक्रमित पाए गए है। जिसके चलते विभाग की चिंता भी पहले से अधिक बढ़ती जा रही है। व्यवस्थाओं के अभाव में डेंगू से संक्रमित पाए जाने वाले मरीजों का इलाज भी निजी अस्पतालों में चल रहा है। जिसके कारण मरीजों को आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ रहा है। बीते वर्ष जिले में केवल 22 ही डेंगू के मरीज पाए गए थे। लेकिन इस वर्ष आंकड़ा बढ़कर 34 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें