फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मारपीट व झगड़े के पुराने मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ओढां। पुलिस ने मारपीट व झगड़ा करने के साथ जान से मारने की धमकी देने के मामले में रविवार को 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल डंडा व एक ट्रैक्टर भी बरामद किया है।
विज्ञापन

ओढां थाना के निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि 29 अप्रैल 2023 को धर्मबीर पुत्र अमीचन्द निवासी बनवाला की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। जिसमें पीड़ित ने लड़ाई-झगड़ा तथा मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप कुछ युवकों पर लगाया था। पुलिस ने इसी मामले की जांच करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में रामफुल, जीता राम व अंकित निवासी बनवाला के रूप में हुई है। इनमें एक महिला आरोपी भी शामिल है।

सड़क दुर्घटना मामले में आरोपी गिरफ्तार

सिरसा। थाना कालांवाली पुलिस ने सड़क दुर्घटना मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में उप निरीक्षक रामफल ने बताया कि 10 दिसंबर 2023 को पीड़ित के बयान पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान अब आरोपी शमशेर सिंह निवासी गदराना को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


अवैध पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार

सिरसा। पुलिस ने गांव गोरीवाला के जुगनदीप उर्फ दीप को अवैध पिस्तौल के साथ रविवार को गिरफ्तार किया है। गोरीवाला चौकी प्रभारी विजय सिंह ने बताया कि टीम गश्त के दौरान गांव गोरीवाला के किसान सेवा केंद्र पर मौजूद थी। इसी दौरान उन्हें एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। युवक पुलिस को देखकर लौटने लगा। इस पर पुलिस टीम ने रोक कर शक के आधार पर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से अवैध पिस्तौल बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें