फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

360 डिग्री पर घूमने वाले कैमरे और तीन सुरक्षाकर्मी पार्किंग में वाहनों की करेंगे रखवाली

विज्ञापन
पार्किंग की व्यवस्था करता सुरक्षाकर्मी। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिविल अस्पताल की पार्किंग में चोरों पर नकेल कसने के लिए अब तीन कैमरे तथा दो पुलिसकर्मी बाइकों की रखवाली करेंगे। अब अस्पताल में से बाइक चोरी की घटनाओं में कमी आएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तीसरी आंख का सहारा लिया है। जिससे अस्पताल में आने वाले मरीजों को हाने वाली परेशानी से निजात मिलेगी। अब मरीज निश्चिंत होकर अपना इलाज करवा सकेंगे।
विज्ञापन

पार्किंग व्यवस्था सुधारने के लिए विभाग ने अस्पताल में मुख्यद्वार के पास खाली पड़ी जगह में पार्किंग की व्यवस्था कर दी है। इसके लिए विभाग ने दोनों जगहों पर पार्किंग व्यवस्था खोल दी है और वहां पर एक सुरक्षाकर्मी भी तैनात कर दिया है। मौजूद सुरक्षाकर्मी वहां पर बाइक को ठीक ढंग से लगवाएगा तथा यह भी ध्यान रखा जाएगा कि कोई बाइक से तेल न निकाले अथवा वहां से बाइक न लेकर जाए।
दो मेन गेट तथा 360 डिग्री एंगल कैमरों से रखी जाएगी पार्किंग पर नजर
विभाग द्वारा लोगों की सुविधा के लिए बनाई गई निशुल्क पार्किंग पर एक सुरक्षाकर्मी के साथ-साथ तीन कैमरों की भी नजर रहेगी। बाइक चोरों को चोरी का कोई मौका नहीं दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार पार्किंग में 360 डिग्री कैमरा लगाया गया है। जानकारी अनुसार एक हिडेन कैमरा भी लगाया गया है, जिसका किसी को कोई पता भी नहीं लगेगा तथा चोरों की चोरी पकड़ी जाएगी। एक कैमरा मुख्य द्वार पर भी लगाया गया है, जिससे आने जाने वाले पर निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन

दो पुलिसकर्मी तथा एक सुरक्षाकर्मी रहेंगे मौजूद
अस्पातल में पार्किंग के लिए निर्धारित किए गए क्षेत्र में दो पुलिसकर्मी तथा एक सुरक्षाकर्मी मौजूद रहेगा। जो अस्पताल में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखेंगे। पार्किंग से चोरी होने वाले मामलों की संख्या में कमी आएगी। इसके साथ ही किसी भी वाहन को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। जिससे अंदर जाने वाली एंबुलेंस तथा मरीज वाहनों को परेशानी का सामना करना पड़े।
निशुल्क रहेगी पार्किंग व्यवस्था
अस्पताल में जो पार्किंग की सुविधा की गई है वह पूरी तरह निशुल्क रहेगी। किसी भी मरीज से कोई पैसा नहीं लिया जाएगा। जबकि कुछ साल पहले यहां पर पार्किंग का टेंडर लगाया जाता है। जिसके द्वारा पार्किंग की व्यवस्था की जाती थी। लेकिन स्वास्थ्य मंत्री के आदेशानुसार किसी भी अस्पातल में पार्किंग का कोई टेंडर नहीं दिया जाएगा। इसका कारण है कि मरीज पहले ही अपने इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ होते हैं ऊपर से पार्किंग का भी उनसे खर्चा लिया जाता है। सिविल अस्पताल के सीएमओ डॉ. विरेश भूषण ने मरीजों की परेशानी को देखते हुए पार्किंग की व्यवस्था कर वहां पर एक सुरक्षाकर्मी की ड्यूटी लगा दी है। जिस पर कुछ हद तक चोरी पर लगाम लगाया जा सकता है।
अस्पताल में पार्किंग व्यवस्था को सुधारने के लिए दो जगह निर्धारित की गई है। जहां पर मरीज तथा परिजन अपने वाहन खड़े कर सकते हैं। इसके साथ ही वहां पर कैमरों तथा सुरक्षाकर्मियों के माध्यम से भी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

--डॉ. विरेश भूषण, सीएमओ, सिविल अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें