फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: घर में उगाए 34 किलो 400 ग्राम अफीम के पौधे बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 16 Mar 2024 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्ता में आरोपी
विज्ञापन
सिरसा। घर में अफीम के पौधे उगाने के मामले में कालांवाली के नरेश उर्फ जुगता को सीआईए ने गिरफ्तार किया है। नरेश के घर से टीम ने 34 किलो 400 ग्राम अफीम के पौधे बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी नरेश कुमार के खिलाफ मादक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सीआईए कालांवाली प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि कालांवाली मंडी के वार्ड 15 निवासी नरेश कुमार उर्फ जुगती चूरा पोस्त का नशा करता है। उसने अपने मकान के अंदर खाली जगह में अफीम के पौधे उगा रखे हैं। इस पर टीम ने बताई गई जगह पर कार्रवाई करते हुए वहां से उगाए गए अफीम के पौधे बरामद किए। जिनका वजन करने पर 34 किलो 400 ग्राम मिला। पूछताछ में नरेश कुमार ने बताया कि पौधे उसने अपने घर की खाली जगह पर उगाए है। जब उससे लाइसेंस मांगा तो उसने बताया कि उसके पास कोई लाइसेंस नहीं है। पुलिस ने नरेश कुमार के खिलाफ मादक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें