फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार घटनाक्रम को लेकर सिख संगत ने निकाला शहरभर में रोष मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
सिख संगत ने निकाला शहर में रोष मार्च
विज्ञापन

सिरसा। हिसार में सिख परिवार के साथ हुई मारपीट और बेअदबी के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने और एसएचओ को बर्खास्त करने की मांग के लिए शुक्रवार को सिख संगत ने नगर में रोष मार्च निकाला। इसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार संजय चौधरी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर दोषी लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो सिख संगत आंदोलन करने पर मजबूर होगी।
विज्ञापन

इससे पहले शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य संत गुरमीत सिंह तिलोकेवाला के नेतृत्व में जिले भर की सिख संगत गुरुद्वारा दसवीं पातशाही में एकत्रित हुई। इस मौके पर श्री गुरुग्रंथ साहिब सत्कार सभा के प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह खालसा, प्रकाश सिंह साहुवाला, शेर सिंह, सुरेंद्र सिंह वेदवाला और निर्मल सिंह मलड़ी भी मौजूद थे। आधे घंटे बाद सिख संगत रोष मार्च निकालते हुए लालबत्ती चौक पर पहुंची। इस दौरान काफी संख्या में पुलिसकर्मी भी तैनात थे। ज्ञापन में कहा गया है कि हिसार स्थित एक गुरु सिख परिवार के साथ कुछ शरारती तत्वों ने घिनौनी हरकत की थी। जो असहनीय है। सिख महिलाओं को पीटा गया, बुरी शब्दावली का प्रयोग करते हुए महिलाओं से मारपीट की और केशों की बेअदबी की गई। उन्होंने कहा कि केशों की बेअदबी को लेकर आरोपियों पर 29-5ए धारा लगाई जाए। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं तक से मारपीट की गई। आरोपियों पर सख्त धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि अगर सरकार इस मामले की अनदेखी करती है तो प्रदेश की सिख संगत चुप बैठने वाली नहीं है। अगर न्याय न मिला तो बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सिख परिवार पर जो धारा 307 लगाई है। उसे रद्द किया जाए। इसके अलावा हिसार सिविल लाइंस के थाना प्रभारी को बर्खास्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें