फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा में तीन एमएम बारिश, मंडियों में पड़ा 16 लाख क्विंटल गेहूं भीगा, कटाई का रूका काम

विज्ञापन
मंडी में बारिश के कारण भीगा गेहूं। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
खरीद और उठान प्रक्रिया धीमी होने के कारण किसानों को इसका नुकसान उठाना पड़ रहा है। शुक्रवार को दोपहर बाद सिरसा में तेज आंधी के साथ हुई तीन एमएम बारिश के कारण मंडियों में खुले आसमान के नीचे पड़ा 16 लाख क्विंटल गेहूं भीग गया। जबकि खेतों में भी गेहूं की कटाई का काम नमी के कारण नहीं हो पाया। तेज आंधी के साथ आई बारिश से गेहूं को बचाने के लिए मंडियों में कोई भी बंदोबस्त देखने को नहीं मिला। जिसके कारण किसानों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं बारिश के कारण सिरसा में करीब तीन घंटे तक बिजली व्यवस्था ठप्प रही। शहर के सदर बाजार में दुकानों के ऊपर लगे बोर्ड बिजली की तारों पर गिर गए। इसके अतिरिक्त इंडस्ट्रियल एरिया में एक पेड़ बिजली की तारों पर गिरने से तारें टूट गई। जिससे कि बिजली बंद हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार सिरसा में तीन एमएम, कालांवाली में तीन एमएम, खुईयामलकाना में दो एमएम बारिश होने के कारण मंडी में पड़ा गेहूं भीग गया। सिरसा जिले की अनाज मंडियों में अब तक कुल साढ़े 29 लाख क्विंटल गेहूं की आवक हो चुकी है। जबकि उठान धीमा होने के कारण अभी 23 लाख क्विंटल गेहूं मंडियों में ही पड़ा है। इसमें से सात लाख क्विंटल के लगभग गेहूं शेडों के नीचे पड़ा है जबकि 16 लाख क्विंटल गेहूं खुले आसमान के नीचे पड़ा है। हालांकि अभी तक 12 लाख क्विंटल गेहूं की खरीद नहीं हो पाई है। खरीद न होने के कारण किसानों को अब मंडियों में ही रात गुजारनी पड़ रही है। लगभग 1300 किसानों के गेहूं की खरीद होना अभी शेष है।
शनिवार और रविवार को नहीं होगी गेहूं की खरीद : उठान प्रक्रिया धीमी होने के कारण मंडी गेहूं से पूरी तरह अट चुकी है। जिसके कारण आढ़तियों ने अब किसानों को सूचना देकर मंडी में गेहूं न लाने की अपील की है। वहीं शनिवार और रविवार को मंडी में उठान कार्य करने को लेकर आढ़तियों को खरीद प्रक्रिया बंद करने की सूचना दी गई है। ताकि वह किसानों को गेहूं दो दिन पश्चात लाने की जानकारी दे सकें।
विज्ञापन

मौसम खराब होने के किसान अपने साथ तिरपाल लेकर ही मंडी में पहुंचे। मंडियों में उठान कार्य चल रहा है। पोर्टल में खामियों के कारण कुछ परेशानी आ रही है। शनिवार और रविवार को खरीद प्रक्रिया बंद रखी जाएगी। -चरणजीत सिंह गिल, डीएमईओ, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें