फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शहर में वारदात की फिराक में 8 युवकों से मिले 3 अवैध पिस्तौल व 8 कारतूस बरामद

Fri, 03 Jan 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सेक्टर 20 स्थित हुडा ग्राउंड के पास वीरवार रात पुलिस ने 8 युवकों को अवैध हथियार व जिंदा कारतूसों सहित गिरफ्तार किया। सभी युवक किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थें। आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं, पुलिस आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करेगी। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अवैध हथियार श्रीगंगानगर के रहने वाले एक युवक से खरीदकर लाए थे।
विज्ञापन

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार एबीवीटी स्टाफ सिरसा में तैनात एएसआई राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस की टीम वीरवार रात को दिल्ली पुल पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान हुडा ग्राउंड के पास पुलिस को सड़क पर कई युवक बैठे दिखाई दिए। युवकों के पास ही तीन गाड़ियों भी खड़ी थी। पुलिस कर्मियों ने शक के आधार पर युवकों को घेर लिया। पुलिस की टीम ने जब युवकों से पूछताछ की तो युवकों की पहचान कमलदीप उर्फ दीप निवासी गांव बकरियांवाली सिरसा,सुखप्रीत सिंह उर्फ जस्सा ,मनीष निवासी घुकांवाली,रोहताश निवासी गांव गंगा, राजीव कुमार निवासी गांव धोतड़, सुरजीत सिंह उर्फ गोलू निवासी गांव बाजेकां, तुषार उर्फ बहादर निवासी गांव बाजेकां व त्रिवेंद्र उर्फ तरुण निवासी गांव बाजेकां के रूप में हुई। पुलिस ने युवकों की तलाशी ली तो कमलदीप के पास से अवैध पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। सुखप्रीत सिंह के पास से अवैध पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस,मनीष के पास से अवैध पिस्तौल,रोहताश, राजीव, सुरजीत, तुषार व त्रिवेंद्र के पास से अवैध पिस्तौल के कारतूस बरामद हुए।


श्रीगंगानगर के सूरज से खरीदे थे हथियार

पूछताछ में आरोपी कमलदीप व मनीष ने बताया कि वे दो अवैध पिस्तौल और 7 कारतूस सूरज निवासी श्री गंगानगर से 2 लाख रुपये में खरीदकर लाए थे। आरोपी सुखप्रीत ने बताया कि वह अवैध पिस्तौल व कारतूस विक्की निवासी आनंदगढ़ से 50 हजार रुपये में खरीदकर लाया था।
विज्ञापन



खंगाला जाएगा आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड
पुलिस का कहना है कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड अवधि में आरोपियों से यह पता लगाया जाएगा कि वे किस वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। साथ ही आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। वहीं, पुलिस आरोपियों से जब्त की गाड़ियों की जांच कर रही है कि यह गाड़ियां युवकों की है या चोरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें