फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चार दिन पहले जन्मा बच्चा, पिता की नशे की ओवरडोज से मौत

Fri, 03 Jan 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
रोड़ी में जस्सा सिंह का घर जहां पर शोक प्रकट कर रहे हैं परिजन। 
विज्ञापन
रोड़ी (सिरसा)। रोड़ी क्षेत्र में युवक जस्सा सिंह (24) की चिट्टे के नशे की ओवरडोज से वीरवार सुबह मौत हो गई। रोड़ी बस स्टैंड के पास युवक का शव झाड़ियों में पड़ा हुआ मिला। युवक के पास नशा के लिए प्रयोग किए जाने वाला इंजेक्शन भी मिला है। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के युवक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, चार दिन पहले ही जस्सा पिता बना था। वहीं, उसका छोटा भाई पहले ही एनडीपीएस मामले में जेल में बंद है।
विज्ञापन


बता दें कि रोड़ी क्षेत्र में पिछले दो माह के अंदर नशे से मौत का यह चौथा मामला है। नवंबर और दिसंबर माह में तीन युवकों की नशे से मौत हुई थी। नववर्ष के पहले दिन ही युवक जस्सा सिंह की चिट्टे के नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। उनके पिता तारा सिंह ने बताया कि एक साल पहले ही जस्सा सिंह की शादी हुई थी। चार दिन पहले उसको बेटा हुआ है। जस्सा नशे का आदी था। वीरवार सुबह जानकारी मिली कि जस्सा बस स्टैंड के पीछे झाड़ियों में वह पड़ा हुआ है। मौके पर जाकर देखा तो उसके पास नशे का इंजेक्शन पड़ा था। बेटे को अस्पताल लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। शाम को उसका अंतिम संस्कार किया गया। इस बारे में पुलिस को परिजनों ने सूचित नहीं किया।
पिता बोले, पता नहीं कहां से बेटों को लग गई बुरी लत
एक बाप के लिए बेटे की अर्थी को कंधा देना सबसे बड़ा दर्द होता है। रोड़ी में ऐसे कई परिवार है और उनमें कई ऐसे पिता है। जो अपने बेटों को भरी जवानी में कंधा दे चुके हैं। ऐसा ही दर्द जस्सा सिंह के पिता ने बयां किया। उन्होंने कहा कि न जाने कहां से इस उम्र में दोनों बेटों को यह बुरी लत लग गई। जीवन में ऐसा सोचा नहीं था कि यह दिन देखना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें