फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नहराना के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुसी कार, तीन युवकों की मौत

Wed, 11 Nov 2026 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार देर रात एक बजे हुआ हादसा, दो युवकों ने मौके पर व तीसरे ने अग्रोहा ले जाते समय तोड़ा दम
विज्ञापन


फैक्टरी में साथ काम करते थे दो युवक, दोस्त के साथ कार में निकले थे

फोटो

संवाद न्यूज एजेंसी
चोपटा। गांव नहराना के पास सोमवार देर रात एक बजे कार की ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई। हादसे में कार में सवार तीन युवकों की मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। सूचना मिलने पर चोपटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देर रात एक कार भट्टू की तरफ से नाथूसरी चोपटा की ओर आ रही थी। जब कार गांव नहराना के पास पहुंची तो सड़क पर तूड़े से भरी बिना नंबर की ट्रैक्टर-ट्रॉली से पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सवार संदीप पुत्र सूबे सिंह निवासी पीली मंदोरी और कुलदीप पुत्र ओमप्रकाश निवासी ढाणी गोपाल की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल नरेश पुत्र रणबीर निवासी किरतान, जिला हिसार को नागरिक अस्पताल सिरसा पहुंचाया गया। गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही नरेश ने दम तोड़ दिया।
जांच अधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने परिजनों के बयान पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सोमवार देर रात गांव नहराना के पास हादसा हुआ। हादसे में तीन युवकों की मौत हुई है। शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


कुलदीप व नरेश रिश्ते में साढ़ू थे
कुलदीप और उसका साढ़ू नरेश कुमार पीली मंदोरी की संवारिया एग्रो फैक्टरी में कार्य करते थे। कुलदीप ऑपरेटर के पद पर कार्य करता था। उसकी संदीप से दोस्ती थी। तीनों कार में सवार होकर चोपटा की तरफ आ रहे थे। कुलदीप के 6 साल व 4 साल के बेटे हैं। संदीप का एक बेटा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें