फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने 130 वाहनों के किए चालान, 2 मोटरसाईकिल इंपाउंड

विज्ञापन
विज्ञापन
130 वाहनों के चालान काटे, 2 बाइक इंपाउंड
विज्ञापन

सिरसा। ट्रैफिक पुलिस ने वीरवार को यातायात के नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ चालान काटने का अभियान चलाया। शहर में कई जगहों पर नाकाबंदी कर ट्रैफिक पुलिस ने शाम साढ़े 5 बजे तक कुल 130 वाहनों के चालान किए और दो बाइक इंपाउंड कीं।
जानकारी के अनुसार ट्रैफिक थाना प्रभारी बहादुर सिंह की अगुवाई में पांच सदस्यों की एक टीम ने शहर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के पास नाकाबंदी कर वाहनों के कागजों की जांच की। सीडीएयू के पास जब ट्रैफिक पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी तो इस दौरान कुछ स्कूटी सवार महिलाएं पुलिस को देख स्कूटी भगाने का प्रयास करने लगी। लेकिन महिला पुलिस ने स्कूटी सवार महिलाओं काबू कर लिया। हालांकि बाद में उन्होंने इसके लिए माफी भी मांगनी पड़ी। ट्रैफिक पुलिस ने बस स्टैंड, मार्केट व हिसार-सिरसा टोल पर नाकाबंदी कर बिना सीट बेल्ट वाहन चालने वालों, कार के शीशे पर ब्लैक फिल्म चढ़ाने वालों और बिना हेलमेट के बाइक दौड़ाने वालों के करीब 130 वाहनों के चालान किए। इसके अलावा दो बाइक चालकों के पास ना बाइक के जरूरी कागजात थे और ना ही उनके पास वाहन का प्रदूषण प्रमाण पत्र मिला। जिसके चलते ट्रैफिक पुलिस ने दोनों ही बाइक को इंपाउंड किया। ट्रैफिक पुलिस ने बुधवार को 7 वाहनों को इंपाउंड किया था और 150 वाहनों का चालान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस कप्तान के निर्देशानुसार ट्रैफिक नियमों के खिलाफ चालान कटा अभियान पूरे शहर में चलाया जा रहा है। वीरवार को विभिन्न शिक्षण संस्थानों व अन्य स्थानों पर नाकाबंदी कर 130 वाहनों के चालान किए गए और दो मोटरसाइकिलों को इंपाउंड किया गया है। अधिकांश वाहन चालकों के पास वाहनों के प्रदूषण जांच पत्र भी नहीं थे। ट्रैफिक नियमों को तोडने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस का अभियान जारी रहेगा।
- बहादुर सिंह, ट्रैफिक थाना प्रभारी, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें