फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एंबुलेंस चलाने के लिए रोडवेज से वापस लौटेंगे 20 चालक

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में खड़ी एंबुलेंस। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। एंबुलेंस चलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर रोडवेज से 20 चालक ले लिए हैं। इस संबंध में सिविल सर्जन की ओर से मुख्यालय को पत्र भेजा गया। प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई और रोडवेज चालकों को स्वास्थ्य विभाग के पास भेजने के आदेश जारी हुए हैं। अब एक बार फिर एंबुलेंस व्यवस्था में सुधार होगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने सिरसा में 13 एंबुलेंस भेजी थी। लेकिन इन्हें चलाने के लिए ड्राइवर नहीं थे। ऐसे में सिविल सर्जन ने अपने मुख्यालय पत्र लिखकर चालक उपलब्ध करवाने की मांग की। ऐसे में रोडवेज से 20 चालकों की ड्यूटी अनुबंध आधार पर स्वास्थ्य विभाग के पास लगा दी गई। तीन माह की अवधि समाप्त होने के बाद उक्त चालक वापस रोडवेज में चले गए। इस कारण एंबुलेंस संचालन में परेशानियों का सामना करना पड़ा। सिविल सर्जन डॉ. मनीष बांसल ने अपने मुख्यालय को एक बार फिर पत्र लिखकर एंबुलेंस चलाने के लिए ड्राइवरों की मांग की। अब फिर 20 रोडवेज चालक स्वास्थ्य विभाग को दिए जाने का फैसला हुआ है। इसके बाद चालक स्वास्थ्य विभाग के पास आना शुरू हो गए हैं।
20 एंबुलेंस चालक लौटेंगे वापस
रोडवेज महाप्रबंधक की ओर से 20 चालकों को स्वास्थ्य विभाग में भेजने के आदेश किए गए हैं। इनमें से कई चालकों ने स्वास्थ्य विभाग में संपर्क कर लिया है। जबकि कई चालक अभी नहीं पहुंच पाए है। चालकों के पहुंचने के बाद ही उनकी एंबुलेंस पर ड्यूटी लगाई जा रही है। ताकि मरीजों को एंबुलेंस न चलने के कारण परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

वर्जन
एंबुलेंस चलाने के लिए रोडवेज से चालक मांगे गए थे। उनकी अनुबंध अवधि समाप्त हो गई तो वापस लौट गए। अब एक बार फिर प्रस्ताव भेजा है जिसे मंजूरी मिल गई है। जल्द ही रोडवेज से 20 चालक मिल जाएंगे। इससे एंबुलेंस संचालन में आसानी होगी।
विज्ञापन

-डॉ. मनीष बांसल, सिविल सर्जन, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें