फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जमीन विवाद में पूर्व सरपंच के पुत्र व भतीजे की तेजधार हथियारों से हत्या

Sun, 01 Mar 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
मृतक झरमल सिंह का फाइल चित्र।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालांवाली (सिरसा)। गांव खोखर में रविवार सुबह जमीन विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। पूर्व सरपंच मिठू सिंह के पुत्र झरमल सिंह और उनके भतीजे दलजीत सिंह की ताऊ के परिवार के ही लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी।
पुलिस ने तीन नामजदों सहित छह लोगों पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। देर शाम तक इनमें से किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। इस घटना के बाद से मृतकों के परिवार में मातम का माहौल हो गया।
विज्ञापन

डीएसपी संदीप धनखड़ के मुताबिक जसवीर सिंह ने बताया कि रविवार को चाचा महेंद्र सिंह के खेत में उनके घर की नींव डाली जानी थी। सुबह साढ़े सात बजे चचेरा भाई झरमल (45) मेरे बेटे दलजीत के साथ बाइक पर खेत जा रहा था। नोरंग रोड पर ताऊ धर्मवीर सिंह के पुत्र मोती सिंह और बिकर सिंह व उसके बेटे जसवंत ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। इससे दोनों घायल हो गए। परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को कालांवाली के सरकारी अस्पताल लाए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले दो कनाल भूमि के लिए हुआ था विवाद : जसवीर ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि कुछ दिन पहले दोनों पक्षों में दो कनाल जमीन को लेकर विवाद हो गया था। इसी रंजिश में वारदात अंजाम दी गई है। कालांवाली थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि तीनों नामजद आरोपियों के अलावा दो महिलाओं व चार अन्य पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है।

मृतक झरमल सिंह का फाइल चित्र।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें