फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डबवाली में कल सजेगी कला और संगीत की महफिल सदा-ए-दिल

Sun, 01 Mar 2026 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 26
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। रंगों के पर्व होली में डबवाली में 3 मार्च को सांस्कृतिक आयोजन किया जाएगा। नॉर्थ जोन कल्चरल सेंटर (एनजेडसीसी) के तत्वावधान में वरच्युस क्लब (इंडिया) तथा एल्युमिनाई एसोसिएशन, गुरु नानक कॉलेज, किलियांवाली के संयुक्त रूप से संगीत संध्या सदा-ए-दिल का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन 3 मार्च को शाम 4 बजे गुरु नानक कॉलेज किलियांवाली में होगा। इसका उद्देश्य संगीत की समृद्ध विरासत को जन-जन तक पहुंचाना और युवाओं को भारतीय शास्त्रीय, सूफी एवं गजल संगीत से जोड़ना रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान चर्चित सूफी गायक डॉ. अमनदीप सिंह सुर-संगीत और विभिन्न वाद्य यंत्रों के साथ मनमोहक प्रस्तुति देंगे। डॉ. अमनदीप सिंह दिलरुबा जैसे वाद्य यंत्र के साथ-साथ सूफी एवं गजल गायन में भी विशेष दक्षता रखते हैं। उन्होंने बॉलीवुड और पॉलीवुड फिल्मों में अपनी आवाज दी है और इंग्लैंड, अमेरिका तथा सिंगापुर सहित अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रस्तुति देकर अपनी लोकप्रियता साबित की है।
विज्ञापन

इस मौके पर हरदेव गोरखी, नीरज जिंदल, बीरचंद गुप्ता, परमजीत कोचर, नरेश शर्मा, सोनू बजाज, तरसेम गर्ग, संतोष शर्मा, मनोहर लाल ग्रोवर और अशोक टीना व अन्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम की थीम और संदेश

थीम : सुरों का अर्पण, आवाज का तर्पण, साज की झंकार

संदेश : जहां फाल्गुन के रंगों में रूह भी झूम उठे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें