फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 5 किलो 710 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित युवक को पकड़ा

Mon, 19 Jan 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 49
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस ने सोमवार को गांव सिकंदरपुर क्षेत्र से एक युवक को 5 किलो 710 ग्राम डोडा चूरा पोस्त सहित काबू किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी सुखविंदर सिंह निवासी रामपुर, पंजाब का रहने वाला है।
विज्ञापन


एसपी दीपक सहारण ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल की एक पुलिस टीम गश्त के दौरान नजदीकी गांव सिकंदरपुर नहर पुल के पास मौजूद थी। इस दौरान सामने से एक युवक अपने हाथों में प्लास्टिक का थैला लिए हुए आता हुए दिखाई दिया। युवक ने सामने पुलिस की गाड़ी को देखकर अचानक वापस मुड़कर खिसकने का प्रयास किया। पुलिस ने शक के आधार पर युवक को काबू किया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली तो प्लास्टिक के थैले से 5 किलो 710 ग्राम डोडा चूरा पोस्त बरामद हुआ। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना सदर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच सदर थाना को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान सदर थाना पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें