फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सड़क हादसे में बच्ची की माैत के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Mon, 19 Jan 2026 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। रोड़ी बाजार में रविवार शाम को सड़क हादसे में दो वर्षीय मासूम बच्ची की मौत के मामले में शहर थाना पुलिस ने आरोपी वाहन चालक विशाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सोमवार सुबह शव का पोस्टमार्टम नागरिक अस्पताल में किया गया।
एमसी कॉलोनी निवासी अजान कुमार पुराने कपड़े बेचकर परिवार का पालन-पोषण करता है। रविवार 18 जनवरी 2026 को वह अपनी पत्नी सुनीता और दोनों बेटियों के साथ रोड़ी बाजार में एक दुकान के सामने पुराने कपड़े बेच रहा था। शाम करीब 7 बजकर 45 मिनट पर जब अजान कुमार कपड़ों की तह लगा रहा था और उसकी पत्नी ई-रिक्शा बुलाने गई हुई थी, उसी दौरान उसकी बड़ी बेटी सुहानी खेलते-खेलते सड़क पर चली गई। इसी दौरान भगत सिंह चौक की ओर से तेज व लापरवाही से आ रहे एक चारपहिया वाहन ने बच्ची को टक्कर मार दी। गाड़ी का अगला टायर बच्ची के ऊपर से गुजर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल बच्ची को उसी वाहन में सिविल अस्पताल सिरसा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। पिता अजान कुमार ने बताया कि यह दुर्घटना वाहन चालक विशाल पुत्र प्रवीन कुमार निवासी सरस्वती कॉलोनी, सिरसा की लापरवाही के कारण हुई है। उसने वाहन को सावधानीपूर्वक नहीं चलाया। थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी चालक विशाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें