फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पिकअप से 1945 बोतल देसी शराब बरामद, तस्करी में चालक गिरफ्तार

Wed, 12 Feb 2025 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
गांव ताजिया क्षेत्र से पकड़ी गई शराब।  स्रोत : पुलिस
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डिंग मंडी। सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने गश्त के दौरान सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांव ताजिया क्षेत्र से पिकअप सवार एक व्यक्ति से देसी शराब की 1,945 बोतल बरामद की। आरोपी चालक के पास शराब को बेचने का परमिट नहीं था।
आरोपी की पहचान हनुमान सिंह निवासी गांव शेरपुरा के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना डिंग में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की एक टीम गश्त के दौरान गांव फुलकां क्षेत्र में मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान पुलिस पार्टी को महत्वपूर्ण सूचना मिली कि देसी शराब से भरी हुई एक पिकअप गाड़ी गांव ताजिया खेड़ा के शराब ठेके पर खड़ी है। पुलिस ने वहां दबिश दी तो वहां पर एक पिकअप गाड़ी खड़ी दिखाई दी। पुलिस टीम ने पिकअप चालक शराब को बेचने का लाइसेंस मांगा। इस पर गाड़ी चालक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। गाड़ी की तलाशी ली तो 1,945 बोतल देसी शराब बरामद हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें