25 मार्च से पहले हथियार जमा करवाएं : थाना प्रभारी
डिंगमंडी । लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद प्रशासन के आदेशानुसार डिंग थाना प्रभारी राजकुमार ने लाइसेंस शस्त्र जमा करवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सभी लाइसेंसी शस्त्र धारक 25 मार्च से पहले पुलिस थाना या गन हाउस में अपने हथियार जमा करवाकर एक सभ्य नागरिक होने का परिचय दें। सभी शस्त्र धारकों को हथियार जमा करवाना अनिवार्य है। प्रत्येक लाइसेंस शस्त्र धारक अपने हथियार डिंग थाने में जमा करवाकर निशुल्क रसीद प्राप्त करें। इसके अतिरिक्त जो भी लाइसेंसी हथियार गन हाउस में जमा करवाता है उसकी रसीद डिंग थाना में दिखाना अनिवार्य होगी। यदि कोई व्यक्ति अपना शस्त्र जमा नहीं करवाएगा। उसके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी शस्त्र धारकों से अपील करते हुए कहा कि अपने हथियार जमा करवाएं।