फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर दौड़ेंगी सिरसा डिपो की 167 बसें

सार

महिलाएं रक्षाबंधन से एक दिन पहले 21 अगस्त दोपहर 12 बजे से लेकर 22 अगस्त रात्रि 12 बजे तक बस में महिलाएं फ्री में सफर कर सकती है। जिसमें महिलाओं के साथ 15 साल तक के बच्चे का भी टिकट फ्री होगा।
विज्ञापन
सिरसा बस स्टैंड पर लगी हरियाणा रोडवेज की बसें। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा। भाई बहन के पवित्र रिश्ते के त्योहार रक्षाबंधन पर हरियाणा रोडवेज की तरफ से बहनों के लिए रोडवेज बस में किराया नहीं लगेगा। रक्षाबंधन के दिन बसों में भीड़ न हो इसके लिए विभाग ने बसों में इजाफा किया है। वहीं रोडवेज के सभी रूटों को बहाल कर दिया गया है। महिलाओं को रक्षाबंधन के दिन किसी परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए रोडवेज द्वारा 25 निरीक्षक स्टाफ की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन


महिलाएं रक्षाबंधन से एक दिन पहले 21 अगस्त दोपहर 12 बजे से लेकर 22 अगस्त रात्रि 12 बजे तक बस में महिलाएं फ्री में सफर कर सकती है। जिसमें महिलाओं के साथ 15 साल तक के बच्चे का भी टिकट फ्री होगा। जिसकी तैयारियां रोडवेज ने पूरी कर ली है। रोडवेज द्वारा रक्षाबंधन पर बसों की कमी न हो इसके लिए बसें भी बढ़ा दी गई है। सिरसा डिपो से प्रतिदिन 140 बसें चलाई जाती है। लेकिन रक्षाबंधन के दिन डिपो से 167 बसें चलाई जाएंगी ताकि महिलाओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। महिलाओं के लिए चंडीगढ़, दिल्ली के रूट पर टिकट नहीं लगेगी। वहीं हरियाणा की सीमा से बाहर जाते ही महिलाओं को किराया देना होगा।

निरीक्षक स्टाफ की बस स्टैंड पर रहेगी पैनी नजर
रक्षाबंधन के त्योहार पर कोई अनैतिक घटना न हो इसके लिए रोडवेज ने 25 निरीक्षक स्टाफ की नियुक्ति की है। जो बस स्टैंड पर अपनी नजर बनाएं रखेगी। निरीक्षक स्टाफ बस स्टैंड पर आने-जाने वालों की चेकिंग के साथ महिला यात्री को किसी प्रकार कोई समस्या न आए इसका ध्यान रखेगा। यदि महिला यात्री को किसी प्रकार कोई समस्या आती है तो वह बस स्टैंड पर मौजूद स्टाफ से कह सकती है। जिसका समाधान स्टाफ द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर महिलाओं व 15 साल के बच्चों के लिए हरियाणा रोडवेज की बस में किराया फ्री रहेगा। महिलाओं की सुविधा को देखते हुए रक्षाबंधन के दिन बसों में इजाफा किया गया है। वहीं सुरक्षा के लिहाज से 25 निरीक्षक स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है ताकि महिला यात्री को किसी प्रकार की कोई समस्या न हो।
विज्ञापन

-केआर कौशल, जीएम सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें