फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: टेलर के पास से नशे की 1630 गोलियां बरामद

Fri, 15 May 2026 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। ड्रग्स इंस्पेक्टर व थाना रोड़ी पुलिस की संयुक्त टीम एक युवक से नशे में इस्तेमाल होने वाली दवा की 1630 गोलियां बरामद की हैं। आरोपी जग्गा सिंह गांव सुरतिया सिरसा का रहने वाला है।
विज्ञापन




थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव सुरतिया में एक युवक कपड़े की सिलाई का काम करने के साथ-साथ नशे में इस्तेमाल होने वाली गोलियों की सप्लाई करता है। इसके बाद पुलिस ने उक्त युवक के घर दबिश दी। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 1630 गोलियां बरामद हुईं। थाना प्रभारी ने बताया कि बरामद गोलियों को ड्रग्स इंस्पेक्टर केशव वशिष्ठ के हवाले कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस नशे के खिलाफ पूरी गंभीरता से अभियान चला रही है और यदि किसी मेडिकल संचालक अथवा अन्य व्यक्ति की नशे के कारोबार में संलिप्तता पाई गई तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें