फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल में शामिल रहे रोडवेज के 24 कर्मचारी सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
हड़ताल में शामिल रहे रोडवेज के 24 कर्मचारी सस्पेंड
विज्ञापन

सिरसा। एस्मा का उल्लंघन करके चक्का जाम करने की कोशिश करने वाले 24 रोडवेज कर्मचारियों को विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। पुलिस ने डिपो जीएम की शिकायत पर इन कर्मचारियों के खिलाफ एस्मा, सरकारी कार्य में बाधा, धारा 144 की अहवेलना करने के तहत अभियोग दर्ज गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को डिपो जीएम केआर कौशल ने उक्त कर्मचारियों को विभाग से सस्पेंड कर दिया। केआर कौशल ने बताया कि हड़ताल में शामिल रहे सिरसा के 15 व डबवाली के नौ कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। अब ये रोडवेज विभाग में काम नहीं कर सकेंगे। बता दें कि पांच सितंबर को रोडवेज यूनियन की तरफ से चक्का जाम की घोषणा की गई थी। चक्का जाम को लेकर डिपो प्रशासन की तरफ से कर्मचारियों को एस्मा के तहत नोटिस जारी कर दिया था। नोटिस के बावजूद पांच सितंबर को रोडवेज कर्मियों ने तड़के चक्का जाम करने की कोशिश की। इसके चलते सुबह सात बजे तक बस अड्डे से रोडवेज की एक भी बस अपने रूट पर रवाना नहीं हो सकी। पुलिस ने हड़ताल में शामिल सिरसा से 15 व डबवाली से नौ कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सस्पेंड होने वाले कर्मचारियों में सिरसा डिपो के चालक रणधीर सिंह ,परिचालक सुरेंद्र कुमार, विद्युतकार बलदेव कुमार, लिपिक भीम सिंह, परिचालक सीता सिंह, परिचालक सुरेंद्र ,परिचालक रतन लाल, चालक काशीराम, परिचालक राजेंद्र कुमार, परिचालक राजेश कुमार, परिचालक सीता सिंह, चालक कुलबीर सिंह, चालक रणजीत सिंह, मिस्त्री चंद्र शेखर, चमन लाल, जगदीश कुमार और डबवाली डिपो के चालक रमेश कुमार, रामचंद्र, चंचल सिंह, आत्माराम, शंकरलाल, गुरदेव सिंह, प्यारे लाल, प्रदीप कुमार, फतेह सिंह जवेंद्र सिंह, जसविंद्र सिंह, हरमीत सिंह व सुखचरण सिंह सस्पेंड कर्मचारियों में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें