फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ऐलनाबाद रेलवे स्टेशन पर आने वालीं 15 ट्रेनें 30 तक रद्द

विज्ञापन
ऐलनाबाद। बिना ट्रेनों के खाली पड़ा रेलवे स्टेशन। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ऐलनाबाद। बीकानेर रेलवे डिवीजन की ओर से राजस्थान के हनुमानगढ़ जंक्शन पर इलेक्ट्रॉनिक व वाशिंग लाइन के कार्य की वजह से ऐलनाबाद के रास्ते से गुजरने वालीं 15 ट्रेनों का संचालन रद्द किया है। ट्रेनों का संचालन 30 जनवरी तक प्रभावित रहेगा।
स्टेशन मास्टर मनोज कुमार ने बताया कि ऐलनाबाद रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली 16 में से 15 ट्रेनें अब रेलवे स्टेशन पर नहीं आएगी। उन्होंने बताया इनमें से कुछ ट्रेनों के रूट बदल दिए गए हैं और कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है। उन्होंने बताया कि ऐलनाबाद में सिर्फ सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर आने वाली जयपुर से बठिंडा एक्सप्रेस ट्रेन ही आएगी। स्टेशन इंचार्ज ने यात्रियों से अनुरोध किया है, कि वह यात्रा करने पर जाने से पहले रेलवे की अधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल एप पर ट्रेन के संचालन से जुड़े अपडेट जरूर चेक कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


::::::::::::::::::::::::::::::

ई-रिक्शा चालकों का कार्य प्रभावित

रेलवे स्टेशन से सवारियों को गंतव्य तक पहुंचाने वाले ई-रिक्शा चालक ट्रेनों के रद्द होने से निराश नजर आए। ई-रिक्शा चालक रमेश कुमार, गोगली व संदीप आदि ने बताया कि वह रेलवे स्टेशन से ही सवारियां उठाकर अपने परिवार का पेट पालते थे। अब करीब 5 दिनों तक ट्रेनें रद्द होने की खबर सुनकर उन्हें भी कहीं और अपना कार्य करना पडेगा। उन्होंने बताया कि ट्रेनें रद्द होने से उनका काम काफी प्रभावित हुआ है।




यह ट्रेनें रहेंगी रद्द
दिल्ली तिलकब्रिज

गंगानगर से जयपुर

हनुमानगढ़ से सादुलपुर

हनुमानगढ़ से सादुलपुर

हनुमानगढ़ से सादुलपुर

साप्ताहिक बठिंडा से जयपुर

गंगानगर से जयपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें