फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चाकू दिखाकर वृद्धा से लूटीं सोने की बालियां

Sat, 25 Jan 2025 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
रात को अपने कमरे में सोई हुई थी महिला, धमकी देकर हुआ फरार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


सिरसा। गावं प्रताप नगर में एक युवक ने बुजुर्ग महिला को चाकू दिखाकर सोने की बालियां लूटकर फरार हो गया। ऐलनाबाद थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सुखदेव सिंह बताया है कि उसकी मौसी 70 वर्षीय जिंदो बाई की कोई औलाद नहीं है। वह हमारे घर के साथ ही एक कमरे में रहती है। सुखदेव सिंह का कहना है कि शुक्रवार देर रात को उसकी मौसी अपने कमरे में सो रही थी। इस दौरान गुरसेवक सिंह निवासी गांव प्रतापनगर चाकू लेकर मौसी के कमरे में घुस गया और चाकू दिखाकर सोने की बालियां निकाल लीं। इसके बाद गुरसेवक धमकी देकर फरार हो गया। सुखदेव सिंह का कहना है कि वारदात के बाद से ही उसकी मौसी की तबीयत खराब हो चुकी है। आरोपी गुरसेवक एक आपराधिक किस्म का आदमी है और पहले भी कई चोरियां कर चुका है। पुलिस ने आरोपी गुरसेवक सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें