फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: साइबर ठगों ने पंचायती विभाग के दो ब्लॉकों से निकाले 1 करोड़ 40 लाख

Wed, 25 Nov 2026 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
रानियां और सिरसा ब्लॉक में सामने आया मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। पंचायत और पंचायत समितियों के बैंक खातों से साइबर अटैक अब सामने आने लगा है। जिले में दो ब्लॉकों में डेढ़ करोड़ रुपये खाते से निकलने का मामला सामने आया है। रानियां ब्लॉक के साथ-साथ अब सिरसा ब्लॉक से भी पैसे का लेनदेन सामने आया है।
इस मामले में बुधवार को डीडीपीओ को अपनी रिपोर्ट बीडीपीओ ने सौंपी है। वहीं, इस मामले में उपायुक्त कार्यालय की ओर से रिपोर्ट ली जा रही है। 10 नवंबर को साइबर ठगों की ओर से इस घटना को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन

रानियां ब्लॉक समिति के अधिकारियों की रिपोर्ट के अनुसार, दस नवंबर को पहले एक हजार रुपये निकाले गए हैं। उसके बाद 50 हजार रुपये। बाद में, 9 लाख रुपये, फिर साढ़े 9 लाख रुपये और 10 लाख रुपये की राशि निकाली गई।
कुल 29 लाख 51 हजार रुपये खाते से साइबर ठगों ने निकाले। वहीं, सिरसा ब्लॉक की रिपोर्ट के अनुसार, 1 करोड़ 11 लाख रुपये खाते से निकाले गए है। विभाग की ओर से डिटेल रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

डीडीपीओ अनूप ने बताया कि हमारे पास अभी तक दो ही जगहों से जानकारी और शिकायत आई है। इसमें सिरसा ब्लॉक समिति ने एक करोड़ 11 लाख रुपये निकलने और रानियां ब्लॉक के 29 लाख 51 हजार रुपये निकलने की शिकायत मिली है।
उच्चाधिकारियों को सारे मामले से अवगत करवाया गया है। अधिकारियों के आदेशानुसार आगामी कार्रवाई अमल लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें