फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागदाना पैक्स प्रबंधक कमेटी के चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चोपटा।
दि कागदाना प्राथमिक कृषि सेवा समिति लिमिटेड कागदाना के प्रबंधक कमेटी का चुनाव शुक्रवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुआ जिसमें 12 उम्मीदवारों में से सात सदस्यों का चयन किया गया। इसमें राजबीर कागदाना को सबसे ज्यादा 386 मत व कमला चाहरवाला को सबसे कम मात्र सात वोट मिले। तीन गैर कृषक सदस्य निवरोध चुन लिए गए थे।
चुनाव अधिकारी सुधीर अहलावत ने बताया कि दि कागदाना प्राथमिक कृषि सेवा समिति लिमिटेड कागदाना के प्रबंधक कमेटी 10 सदस्यों के चुनाव में सुमित्रा देवी, गुड्डी देवी व लीलू राम को निर्विरोध चुन लिया गया है। व शुक्रवार को बाकि सात सदस्यों के चयन के लिए सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक चार बूथों कुम्हारिया व खेड़ी गांवों के मतदाताओं के मतदान के लिए बिक्री केंद्र कुम्हारिया, गुसाईयाना, राजपुरा साहनी व गिगोरानी के मतदाताओं के लिए गिगोरानी बस स्टैंड स्थित धर्मशाला, जसानिया व कागदाना के मतदाताओं के लिए पैक्स कार्यालय कागदाना व चाहरवाला व जोगीवाला के मतदाताओं के लिए बिक्री केंद्र चाहरवाला में मतदान करवाया गया और चुनाव के तुरंत बाद वोटों की गिनती की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस चुनाव में सबसे ज्यादा वोट प्राप्त करने वाले सात सदस्यों को विजयी घोषित किया गया जिसमें राजबीर मंडा कागदाना को सबसे ज्यादा 386 व जयवीर जोगीवाला को 368, सुनील बांदर गिगोरानी को 295, मनीराम चाहरवाला को 172, विजय सिंह खेड़ी को 149, बजरंग चाहरवाला को 136, राममूर्ति कागदाना को 131 मत के साथ विजयी घोषित किया गया। इनमें से अब पैक्स चेयरमैन चुना जाएगा। जीत के बाद विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों ने जश्न मनाया। अब चेयरमैन का चुनाव किया जाएगा।
किस प्रत्यासी को कितने वोट मिले
-------------------------------
प्रत्याशी का नाम प्राप्त मत
राजबीर मंडा कागदाना 386
जयवीर जोगीवाला 368
सुनील बांदर गिगोरानी 295
मनीराम चाहरवाला 172
विजय सिंह खेड़ी 149
बजरंग चाहरवाला 136
्रराममूर्ति कागदाना 131
राम कुमार कागदाना 103
बिदामी गुसाईयाना 40
रितू देवी कुम्हारिया 27
वेदपाल 08
कमला चाहरवाला 07

कागदाना पैक्स चुनाव : राजबीर मंडा को मिले सबसे ज्यादा 386 वोट
कमला चाहरवाला को मिले सबसे कम मात्र 7 वोट
10 सदस्यीय कमेटी के लिए तीन सदस्य पहले ही निर्विरोध चुने गए
12 उम्मीदवारों में से सात का चयन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें