फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी को लेकर छावे, 20 पर किया जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कालांवाली।
शनिवार को विद्युत निगम की चार टीमों ने कालांवाली व विजीलेंस पुलिस के सहयोग से अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर कई लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा और उन पर लाखों रुपये जुर्माना किया गया।
इन टीमों में एसडीई चोटाला, एसडीई डबवाली व कालांवाली निगम के दो जेई की टीमें शामिल थी। इन टीमों ने शनिवार को करीब 20 लोगों के अलावा अन्य टीमों ने अनेक लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा। निगम के एसडीई जीत राम सलोरा ने बताया कि निगम की टीम ने नलकूप का कनेक्शन बिना अनुमति के शिफ्ट करने पर गांव रोहन के किसान जगसीर सिंह को 15 हजार, मक्खन सिंह को 10 हजार, तेजा सिंह को 20 हजार व रोडी के कुलवंत सिंह को 15 हजार, रणजीत सिंह को 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। नलकूप कनेक्शन पर ज्यादा पॉवर की मोटर चलाने पर नसीब सिंह मलडी को पंाच हजार व हरविंद्र सिंह को 20 हजार रुपये का जुर्माना किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह खोखर के गुरजंट सिंह बिजली चोरी करने पर 27 हजार 28 रुपये, ओढां के जगदेश्वरी देवी को 7887 रुपये, सर्वजीत कौर को 6414 रुपये, रोशनी देवी को 7402 रुपये, प्रीतम सिंह को 10 हजार 341 रुपये, चकेरियां के परमजीत सिंह को 30 हजार रुपये, ओढां के मांगेराम को 40 हजार रुपये, संजीव कुमार को 44 हजार 456 रुपये, कालांवाली के हरपाल को 8982 रुपये, सुनीता देवी को 8673 रुपये का जुर्माना लगाया गया। उन्होंने बताया कि इनमें से रोहन के जगसीर सिंह व कुलवंत सिंह ने जुर्माना राशि जमा करवा दी है।

बिजली चोरों पर कार्रवाई, 20 पर किया जुर्माना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें