फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 12वीं कक्षा के 13 हजार विद्यार्थियों ने दी अंग्रेजी की परीक्षा, आज 10वीं का पेपर

Thu, 27 Feb 2025 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
डबवाली रोड पर निजी स्कूल में परीक्षा देने के लिए लगी लिस्ट में अपना रोल नंबर देखते हुए छात्र। स
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की वार्षिक परीक्षाएं वीरवार से शुरू हो गई हैं। पहले दिन बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी। परीक्षा केंद्रों के बाहर पुलिस सुरक्षा नहीं थी। हालांकि, परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपूर्ण हुई। वहीं शिक्षा विभाग ने पत्र भेजकर सुरक्षा व्यवस्था की मांग की थी। ऐसी स्थिति में स्कूल प्रबंधन ने अपने स्तर पर ही व्यवस्था की हुई थी। 13 हजार से ज्यादा बच्चों ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी।

शुक्रवार को दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों की गणित विषय की परीक्षा होगी। अंग्रेजी विषय की परीक्षा देकर आए विद्यार्थियों ने बताया कि स्कूल के पाठ्यक्रम के अनुरूप ही परीक्षा में प्रश्न आए थे। ऐसे में पूरी उम्मीद है कि अंग्रेजी विषय में बेहतर अंक उन्हें प्राप्त होंगे। दोपहर साढ़े 12 बजे शुरू हुई परीक्षा तीन घंटे तक चली। परीक्षाओं को नकल रहित करवाने के लिए उपायुक्त शांतनु शर्मा ने स्कूलों के आसपास धारा 163 लागू की हुई थी। इस कारण स्कूल के आसपास 200 मीटर की दूरी में फोटो स्टेट से लेकर कोचिंग सेंटर तक पूरी तरह से बंद रहे।
विज्ञापन




नई प्लानिंग के तहत बनाए पेपर

शिक्षा बोर्ड की ओर से पेपर आउट होने की आने वाली परेशानियों की रोकथाम के लिए इस बार प्रश्न पत्रों पर अल्फा न्यूमेरिक कोड, क्यूआर कोड और हिडन सिक्योरिटी फीचर अंकित किए हुए थे। कोई भी परीक्षार्थी, पर्यवेक्षक, कर्मचारी व अन्य कोई व्यक्ति प्रश्न पत्र की फोटो करेगा तो तुरंत पता लग जाएगा कि प्रश्न पत्र किस परीक्षार्थी का है और कहां से आउट हुआ है। इससे परीक्षाओं के दौरान होने वाली किसी भी प्रकार की अनियमितताओं पर लगाम लगाई जा सकेगी।
विज्ञापन




फ्लाइंग टीमों ने किया औचक निरीक्षण

जिला शिक्षा अधिकारी की फ्लाइंग टीम में शामिल प्रधानाचार्य राजकुमार अरोड़ा, इतिहास प्रवक्ता मोना पुरी व पीजीटी राजनीतिक शास्त्र प्रवक्ता सतपाल पारिक ने सिरसा के खैरपुर स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेंट्रल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आर्य सीनियर सेकेंडरी स्कूल, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल मेला ग्राउंड व राजकीय सीनियर स्कूल स्कूल शाहपुर बेगू में बने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। एसडीएम फ्लाइंग की टीम में शामिल प्रधानाचार्य रमेश कुमार व पीजीटी प्रवक्ता कृष्णा देवी ने राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल भरोखां, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल नेजाडेला कलां, न्यू सतलुज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेंट्रल सीनियर सेकेंडरी स्कूल व राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल खैरपुर में औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें