फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में पहुंची 13 नई एंबुलेंस, गर्भवती महिलाओं को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। कोरोना संक्रमण की आशंकित तीसरी लहर को देखते हुए मुख्यालय की ओर से जिला नागरिक अस्पताल को 13 नई एंबुलेंस दी गई है। जोकि शुक्रवार को नागरिक अस्पताल में पहुंच गई। इन एंबुलेंसों में गर्भवती महिलाओं को लाने और लेजाने के लिए इस्तेमाल में लाया जाएगा। हालांकि इन एंबुलेंसों के लिए चालकों की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। एंबुलेंसों के पहुंचने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग के पास कुल 36 एंबुलेंस हो गई।
विज्ञापन

अटल जननी योजना के तहत प्रदेश के सभी 22 जिलों को 188 एंबुलेंस उपलब्ध करवाई जानी थी। जिसके तहत सिरसा में सबसे अधिक 13 एंबुलेंस स्वास्थ्य विभाग को मिली है। इन एंबुलेंसों के नागरिक अस्पताल में पहुंचने के बाद मरीजों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलेगा। इससे पहले जिले में केवल 23 एंबुलेंस होने के कारण मरीजों को लाने ले जाने के दौरान अन्य मरीजों को इंतजार करना पड़ता था और प्राइवेट एंबुलेंस के माध्यम से ही जाना पड़ता था।
डायल 112 से जुड़ेगी एंबुलेंस
एंबुलेंसों की संख्या बढ़ने से मरीजों को राहत मिलेगी साथ ही अगर संक्रमण बढ़ता है तो तत्काल सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। कोरोना की दूसरी लहर में स्वास्थ्य विभाग की सुविधा के लिए रोडवेज की चार मिनी बसों को एबुलेंस में बदला गया था। इस एंबुलेंस सर्विस को 112 डायल से जोड़ा जाएगा। यह टोल फ्री नंबर है। इस नंबर से जोड़ने के लिए मुख्यालय विचार विमर्श कर रहा है। फिलहाल कंट्रोल रूम के नंबर 108 पर सूचना देकर एंबुलेंस की सुविधा ली जा सकती है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में 13 एंबुलेंस पहुंच चुकी है। मरीजों को इसकी सुविधा जल्द ही देनी शुरू कर दी जाएगी। वर्तमान में सिरसा में 23 एंबुलेंस हैं, इनमें 11 बीएलएस, दो किलकारी व 10 पीटीए में शामिल है। नई एंबुलेंसों के पहुंचने पर गर्भवती महिलाओं को इसका सबसे अधिक लाभ मिलेगा। इसके लिए चालकों की भर्ती करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

-डॉ. बुधराम, डिप्टी सिविल सर्जन सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें