फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषिमंत्री ने बसंत पंचमी की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। हरियाणा के कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि मां सरस्वती विद्या की देवी है और उनका बुद्धि और शिक्षा से सीधा संबंध माना जाता है। जो माता सरस्वती की पूजा विधि-विधान से करते हैं उनपर माता विशेष कृपा करतीं हैं।
वे रविवार रात नेहरू पार्क में जय मां सरस्वती सेवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। वहां पर पहुंचने पर समिति पदाधिकारियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि जय मां सरस्वती सेवा समिति की ओर से हर वर्ष सरस्वती पूजन समारोह आयोजित किया जाता है जो सराहनीय है, वे इसके लिए समिति पदाधिकारियों को बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें समिति पदाधिकारियों की ओर से 22 जनवरी सायं को कार्यक्रम का न्यौता मिला, लेकिन 22 को जरूरी कार्य के चलते वे एक दिन पहले यहां मां सरस्वती पूजन कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने आएं हैं। इस अवसर पर उन्हाेंने जय मां सरस्वती सेवा समिति की ओर से रखी गई मांगों को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुल नहर पर छठपूजा स्थल के दोनों ओर इंटरलॉक टाइलें लगवाने तथा समिति की धर्मशाला के लिए पांच लाख रुपये अनुदान राशि देने की भी घोषणा की। समिति के संरक्षक प्रो. दयानंद शर्मा ने कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ का स्वागत किया तथा समिति को सहयोग देने के लिए उनका धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर गांव नटार, सलारपुर, शहीदांवाली, मोड़ियाखेड़ा, रंगड़ीखेड़ा, खाजाखेड़ा, रामनगरिया, चौबुर्जा इत्यादि गांवों के लोगों ने कृषि मंत्री के समक्ष घग्घर पानी खेतों तक पहुंचने में आ रही समस्या के बारे में बताया। इस पर कृषि मंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि जल्द ही घग्घर का पानी उनके खेतों तक पहुंचेगा। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ जय मां सरस्वती सेवा समिति के संरक्षक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रो. दयानंद शर्मा के आवास पर पहुंचे। इस मौके पर हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन पवन बेनीवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता देवकुमार शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह एडवोकेट, वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम बजाज, शीशपाल कंबोज, वार्ड पार्षद सुमन शर्मा, राजेश शर्मा, अमन शर्मा, अमर सिंह घोटिया, नीरज बांसल नगर मंडल अध्यक्ष, हितेश खुराना सहित अनेक गांवों के पंच-सरपंच व लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें