फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 257 स्कूलों में 1183 छात्र अध्यापक ले रहे प्रशिक्षण, पास होने पर मिलेंगे अंक

विज्ञापन
राजकीय स्कूलों में प्र​शिक्षण कर रहे छात्र अध्यापकों के कार्य देखती फ्लाइंग टीम
विज्ञापन
सिरसा। जिले के 1183 छात्र अध्यापकों को राजकीय व निजी स्कूलों में प्रशिक्षण करवाया जा रहा है। इन स्कूलों में छात्र अध्यापक जाकर विद्यार्थियों को पढ़ाने का ज्ञान सीख रहे हैं। वहीं विभाग ने विद्यार्थियों को नई शिक्षा नीति से जोड़ने के लिए छात्र अध्यापकों को नए पाठ्यक्रम बनाने का काम भी सौंपा गया है।
विज्ञापन


नई शिक्षा नीति के तहत इस साल छात्र अध्यापकों को पाठ्यक्रम बनाने का काम दिया गया है। ये छात्र अध्यापक पहले से काम कर रहे शिक्षकों की कक्षाएं भी लगा रहे हैं ताकि उनके पढ़ाने के तरीके को भी समझ सके। जिला के 257 स्कूलों में इन छात्र अध्यापकों की ड्यूटी डिंग डाइट की ओर से लगाई गई है। इन अध्यापकों की ड्यूटी आगामी 2 जनवरी तक चलेगी। जिसमें ये प्राइमरी विद्यार्थियों को अंग्रेजी, हिंदी, गणित व इवीएस की पढ़ाई करवाएंगे। वहीं सभी विद्यार्थियों के लिए हर विषय के 15-15 पाठ्यक्रम प्लान करेंगे। इसी के साथ शिक्षकों की कक्षाओं में बैठकर ऑब्जर्व करेंगे कि शिक्षक किस प्रकार से विद्यार्थियों को पढ़ा रहे हैं। वहीं पढ़ाई करवाते हुए किस सामग्री का इस्तेमाल कर रहे हैं।



-

भिवानी बोर्ड ने लगाई है फ्लाइंग टीम



भिवानी बोर्ड की ओर से जिला में तीन सदस्यीय फ्लाइंग टीम बनाई गई है। जो प्रतिदिन स्कूलों में जाकर इन छात्र अध्यापकों की जांच करेंगी। फ्लाइंग टीम को प्रतिदिन 4 से 5 स्कूलों का निरीक्षण करना है। टीम स्कूलों में जाकर जांच कर रही है कि छात्र अध्यापक किस प्रकार से विद्यार्थियों को पढ़ा रहे हैं, किस प्रकार से पाठ्यक्रम बना रहे हैं, किस प्रकार से अपना रजिस्टर मेंटेन कर रहे हैं। इस फ्लाइंग टीम में डिंग डाइट से सुरेंद्र नुनियां को टीम का संयोजक बनाया गया है। वहीं शीला रानी और सोमप्रकाश को सदस्य बनाया गया है।
विज्ञापन


-

जानिए क्या है योजना

डिंग डाइट की ओर से डीएलई यानि डिप्लोमा इन एलीमेंटरी ऑफ एजुकेशन नाम से 2 वर्षीय डिप्लोमा चलाया जाता है। जिसमें दो सालों तक छात्र अध्यापकों की पढ़ाई के साथ-साथ ट्रेनिंग करवाई जाती है। इस बार इन ट्रेनिंग में जिला के 1183 छात्र अध्यापक ट्रेनिंग कर रहे हैं।







जिला के 257 स्कूलाें में छात्र अध्यापकों की ट्रेनिंग चल रही है। जिसमें उन्हें विद्यार्थियों को पढ़ाने के साथ-साथ अन्य कार्य दिए गए हैं। इन ट्रेनिंग को पूरा करने के बाद छात्र अध्यापकों के अंक फाइनल परीक्षा में जोड़े जाते हैं।
विज्ञापन




- सुरेंद्र नूनिया, संयोजक, फ्लाइंग टीम डिंग डाइट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें